{"_id":"5df3b65f8ebc3e880a638943","slug":"basantotsav-flower-exhibition-2020-in-uttarakhand-raj-bhavan-preparation-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: राजभवन में वसंतोत्सव 2020 की तैयारियां शुरू, सेल्फी प्वाइंट होगा आकर्षण का केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: राजभवन में वसंतोत्सव 2020 की तैयारियां शुरू, सेल्फी प्वाइंट होगा आकर्षण का केंद्र
Sat, 14 Dec 2019 09:52 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 14 Dec 2019 09:52 AM IST
सार
- राज्यपाल ने प्रांगण में ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में ट्यूलिप बल्ब का रोपण कर वसंतोत्सव 2020 की तैयारियों का शुभारंभ कर दिया। इस वर्ष ट्यूलिप पुष्प की 11 प्रजाति के 4000 बल्ब रोपित किए गए हैं। वसंतोत्सव में यह फूल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। राज्यपाल के निर्देशानुसार इस वर्ष ट्यूलिप क्यारी के निकट एक सेल्फी प्वाइंट भी विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि राजभवन उद्यान में ऐसे पुष्प भी लगाए जाएं, जिनके माध्यम से पुष्प उत्पादन में लगे लोगों को प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि फूलों की खेती को बढ़ावा देने से राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। राज्यपाल ने उद्यान अधिकारी को पुष्प प्रदर्शनी तक ट्यूलिप के व्यावसायिक उत्पादन की तकनीक की जानकारी देने के लिए ट्यूलिप क्यारी के निकट तकनीकी सूचना देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रथम बार राजभवन परिसर में ट्यूलिप का रोपण वर्ष 2015 में किया गया था, उस समय एक प्रयोग के तौर पर मात्र 200 बल्ब का रोपण किया गया था। उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित ने बताया कि आमतौर पर ट्यूलिप पुष्प 6500 फीट से अधिक ऊंचाई के क्षेत्रों में होते हैं, लेकिन राजभवन में इसके नतीजे उत्साहजनक रहे हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल ने बांटे कपड़े
पुष्प रोपण के बाद राज्यपाल ने राजभवन में उद्यान विभाग के कार्यरत कुल 32 मालियों और दैनिक श्रमिकों को ट्रैक सूट तथा महिला श्रमिकों को ऊनी सलवार कुर्ते वितरित किए। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रमेश कुमार सुधांशु, विधि परामर्शी कहकशां खान व राजभवन के अन्य अधिकारी व कार्मिक उपस्थित रहे।