फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bareilly's smuggler arrested along with partner in smack smuggling

स्मैक तस्करी में बरेली का तस्कर साथी समेत दबोचा

Wed, 27 Jul 2022 01:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's smuggler arrested along with partner in smack smuggling
स्मैक तस्करी में पुलिस ने बरेली के एक तस्कर को उसके देहरादून निवासी साथी के साथ गिरफ्तार किया है। दून निवासी तस्कर हत्या के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है। दोनों के पास से 115 ग्राम स्मैक और एक लाख रुपये बरामद हुए हैं। इस स्मैक की डील 1.80 लाख रुपये में हुई थी, जिसे पुड़ियों का नशा करने वालों को बेचा जाना था।
विज्ञापन

कार्रवाई एसटीएफ और रायपुर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि काफी दिनों से स्मैक तस्करी की सूचना मिल रही थी। एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ तस्करों को पकड़ने की योजना बनाई। पता चला था कि बरेली निवासी एक तस्कर यहां एक स्थानीय साथी के साथ स्मैक तस्करी करने आ रहा है। इनका लक्ष्य आसपास के कॉलेजों और अन्य संस्थानों में काम करने वाले युवक-युवतियों को स्मैक बेचना रहता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में तपोवन स्थित अमरकांत उर्फ डोला के घर पर छापेमारी की गई। उसके घर बरेली से स्मैक लेकर आया नाजिम भी मौजूद था। दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली। अमरकांत के पास से 100 ग्राम और नाजिम के पास से 15 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपियों के पास से एक लाख रुपये नकदी भी मिले। पूरे स्मैक की डील 1.80 लाख रुपये में हुई थी। नाजिम मूल रूप से मोहल्ला कटी कुइया, बारादरी, बरेली का रहने वाला है। अमरकांत वर्ष 2005 में डालनवाला क्षेत्र में हुई एक हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed