फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bar association executive election 2019 Dehradun

बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव आज, 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला  करेंगे 2947 मतदाता 

Mon, 25 Feb 2019 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 25 Feb 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bar association executive election 2019 Dehradun
बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

दून बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार को मतदान हो रहा है। 2947 मतदाता 11 पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे 46 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। अध्यक्ष और सचिव पद पर इस बार कड़ा मुकाबला है। अंतिम दिन रविवार को प्रत्याशियों ने मतदाताआें के घरों पर पहुंचकर अपनी दस्तक दी।  

विज्ञापन


बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए सोमवार मतदान हो रहा है। मतदान के लिए रविवार शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गई। मतदान के लिए बार भवन में 15 बूथ बनाए गए है। मतदान सुबह साढ़े नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगा। बार काउंसिल द्वारा सत्यापित सूची में शामिल मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होने के बाद देर रात परिणाम घोषित होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

अपनी किस्मत आजमा रहे 46 प्रत्याशी

11 पदों पर होने वाले चुनाव में इस बार 46 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, राजीव शर्मा बंटू और रजिया बेग के बीच मुकाबला है। सचिव पद पर प्रकाश टी पाल, अनिल कुमार शर्मा, अनिल पंडित, अजय बिष्ट और भानू प्रताप सिसौदिया के बीच कांटे की टक्कर है। उपाध्यक्ष पद पर आलोक घिल्डियाल, काली प्रसाद भट्ट, मोहम्मद आसिफ खान, पारितोष बड़ोनी, शैलेंद्र कुमार, विनोद कुमार और शंभू प्रसाद ममगाई ने जीत अपने पाले में लाने को पूरी ताकत झोंक रखी है।

संयुक्त सचिव पद पर अमित डंगवाल, अमित वर्मा, जितेंद्र सिंह भंडारी, कपिल अरोड़ा, प्रीतम सिंह असवाल, उत्तम सिंह, राजेंद्र कुमार, सीताराम नौटियाल,  आडिटर पद पर अल्पना जदली, सीमा चड्ढा, जगदीश सेमवाल, नितिन सचदेवा और लाइब्रेरियन पद पर ललित भंडारी, आरएस भारती और ललित भंडारी चुनाव मैदान में है। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन रविवार होने के कारण प्रत्याशियाें का सुबह से ही मतदाताओं के घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर रात तक जारी रहा।

वरिष्ठ अधिवक्ता शर्मा चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए
हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा और रुड़की निवासी अधिवक्ता सुखपाल सिंह को चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। शर्मा और सिंह 25 फरवरी को सुखपाल जिला बार एसोसिएशन देहरादून के कार्यकारिणी के होने वाले वार्षिक चुनाव संपन्न कराएंगे। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सचिव विजय सिंह ने इस आशय का पत्र जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed