फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bar Association Election Dehradun 54 lawyers filed nominations for 12 posts withdrawal of nominations is today

देहरादून बार एसोसिएशन चुनाव: नाम वापसी के बाद जारी हुई अंतिम सूची, 12 पदों के लिए मैदान में 47 अधिवक्ता

Fri, 06 Feb 2026 11:53 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:53 AM IST
सार

नए-पुराने मुद्दों पर इस बार भी बार एसोसिएशन में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। 12 पदों पर 54 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। 

विज्ञापन
Bar Association Election Dehradun 54 lawyers filed nominations for 12 posts withdrawal of nominations is today
वकील (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद शुक्रवार को अंतिम सूची जारी हो गई। 12 पदों पर कुल 47 अधिवक्ता मैदान में हैं। जांच के बाद थ्री प्लस पर तीन अधिवक्ताओं के नामांकन रद्द किए गए हैं। अध्यक्ष पद पर अनिल कुकरेती (चीनी), हरीश चंद्र डोभाल, मनमोहन कंडवाल और राजीव शर्मा मैदान में हैं। सचिव पद पर अजय बिष्ट, प्रभात बर्थवाल, प्रकाश टी पाल, रविंद्र कुमार चौहान चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


संयुक्त सचिव पद पर अनिल सिंह बिष्ट, अनुपमा ठाकुर, कपिल अरोड़ा, पंकज भंडारी, राकेश थपलियाल और सुदीप कुमार कंडवाल लड़ रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर ललित भंडारी, राजीव कुमार रोहिला मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमित डंगवाल, राहुल अमोली, राकेश पाल, विनोद कुमार सागर व विरेंद्र सिंह खुराना लड़ रहे हैं। उपाध्यक्ष (महिला) पद पर अल्पना जदली और लता राणा अपनी किस्मत आजमा रही हैं। लाइब्रेरियन पद पर अनुज शर्मा, आरएस भारती और सुभाष परमार मैदान में हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...कोटद्वार 'बाबा' बवाल: जामा मस्जिद के पेश इमाम ने जनता से की अपील, कहा-भाई चारे संग रहें, विरासत को कायम रखें

विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य पदों के लिए इनके नाम तय
10 प्लस : दीपक कुमार त्यागी, सुयष कुकरेती
07 प्लस : अजय कुमार, अनिल कुमार, आरती, अरुण कुमार, हजरा बानो, नरवेश चौधरी
05 प्लस : अविष्कार सिंह रावत, रमन शर्मा, सार्थक गुप्ता, शांति प्रसाद
03 प्लस : आशुतोष सिंह गुसाईं, अतिश पाल, जॉयदीप सिंह उप्पल, मयंक वर्मा, प्रदीप उनियाल, राजपाल सिंह नेगी, सुनील ध्यानी
03 प्लस (महिला): जुगनू रानी, रेहाना परवीन

चैंबर निर्माण चुनाव का सबसे प्रमुख मुद्दा
नाम वापसी के बाद अंतिम सूची जारी होते ही बार एसोसिएशन चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने प्रचार भी तेज कर दिया है। इसमें वकीलों के लिए चैंबर निर्माण का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया हुआ है। इसके लिए अधिवक्ताओं ने करीब एक महीने तक विरोध-प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद सरकार ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया था लेकिन इस दिशा में अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे अनिल कुकरेती ने कहा कि दो साल से इस दिशा में प्रयास चल रहे हैं लेकिन अब तक कोई परिणाम नहीं निकला। इसके अलावा कुछ अधिवक्ता बार और बेंच के बीच समन्वय के मुद्दे को भी उठा रहे हैं। उनका कहना है कि ये सामंजस्य बेहतर होना चाहिए। साथ ही हेल्थ बीमा योजना का मुद्दा भी कई प्रत्याशियों की प्राथमिकता में शामिल है। अधिवक्ता विनोद सागर ने कहा कि युवा अधिवक्ताओं के लिए भी चैंबर की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि नए चैंबर का निर्माण जल्द से जल्द हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed