{"_id":"66d65027bdba61142603e174","slug":"banshidhar-tiwari-reprimanded-the-engineers-for-issuing-dehradun-news-c-5-1-drn1030-492001-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नक्शा पास कराने वाले को नोटिस देकर परेशान न करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नक्शा पास कराने वाले को नोटिस देकर परेशान न करें अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iएमडीडीए उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अभियंताओं की लगाई कड़ी फटकार
I
I
I
Iसड़क पर वाहन खड़े होने पर संबंधित मॉल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देशI
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने नक्शा पास कराए जाने के बावजूद लोगों को नोटिस जारी करने पर अभियंताओं को फटकार लगाई। कहा कि इस तरह की शिकायतों से अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने सड़क पर वाहन खड़े होने पर संबंधित मॉल स्वामी पर कार्रवाई करने, हाउसिंग ग्रुप में ट्रीटमेंट और जल संरक्षण के संसाधन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने सोमवार को विभिन्न अनुभागों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने नक्शा पास कराने वालों को नोटिस देने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित करने की बात कही। कहा कि इस तरह की शिकायतें आ रही है कि नक्शा पास कराने वालों को भी नोटिस दिया जा रहा है। जिससे उन्हें एमडीडीए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने अभियंताओं को अपने स्तर पर कहां-कहां पर पार्किंग का निर्माण किया जा सकता है, इसकी संभावना तलाशने और अग्रिम कार्रवाई किए जाने को कहा। उन्होंने जाम की समस्या के समाधान के लिए ऐसे मॉल स्वामियों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए, जिनके वाहन सड़क पर खड़े हो रहे हैं। उन्होंने शहर के तमाम बड़े कॉम्प्लेक्स व ग्रुप हाउसिंग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था को ज्यादा से ज्यादा प्रोत्साहित किए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित से वार्ता की जाए और इन दोनों ही व्यवस्था को प्रभावी रूप से सुदृढ़ बनाया जाए।
Iबेसमेंट पार्किंग में मानकों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाईI
पिछले दिनों दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई छात्रों की मौत के बाद एमडीडीए और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से देहरादून में चेकिंग अभियान चलाया गया। 10 से अधिक बेसमेंट पार्किंग में मानकों का उल्लंघन पाया गया। लेकिन जिन सेक्टर प्रभारियों को चेकिंग पर लगाया गया था, उन्होंने अपनी-अपनी रिपोर्ट जमा नहीं कराई है। उपाध्यक्ष ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। कहा कि शहर में स्थित जिन कॉम्प्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग की जांच की गई थी उन पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
Iस्वयं की नर्सरी तैयार करेगा एमडीडीएI
उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण की स्वयं की नर्सरी तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसा करने से प्राधिकरण को किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी। पौधरोपण के लिए जरूरत के हिसाब से पौध तैयार की जा सकेगी। उन्होंने शहर में चल रहे पौधरोपण कार्यों की भी जानकारी ली गई। जिस पर उन्हें अवगत कराया गया कि एक लाख पौधरोपण के लक्ष्य के समक्ष लगभग 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उपाध्यक्ष ने पौधरोपण में ज्यादा से ज्यादा फलदार व छायादार पौधे लगाए जाने के निर्देश दिए।