उत्तराखंड में अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी बैंक, सरकारी विभागों में भी नहीं होगा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सचिवालय संघ और समीक्षा अधिकारी संघ की मांग पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। इस क्रम में अपर मुख्य सचिव (कार्मिक) ने सार्वजनिक अवकाश संबंधी आदेश जारी कर दिया है। इस दिन बैंकों, कोषागारों और उप कोषागारों में भी अवकाश रहेगा।
अधिकारियों का कहना है कि, मंगलवार को दो दिन बाद बैंक खुलने से बैकलॉग भी रहेगा। इसलिए लेन देन के अलावा चैक क्लीयरेंस आदि के काम में देरी हो सकती है। ऐसे में अगर पहले ही काम करवा लिया जाए तो परेशानी से बचा जा सकता है।
सचिवालय संघ अध्यक्ष दीपक जोशी और महासचिव राकेश जोशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से मुलाकात की और भैया दूज और गोवर्धन पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों से दोनों दिवसों पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होता आया है। संघ की मांग पर सीएम ने कार्मिक विभाग को आठ नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के आदेश दिए।
संघ के मुताबिक नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के चलते अवकाश घोषित नहीं हुआ। इससे पहले समीक्षा अधिकारी संघ अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली की अध्यक्षता में भी एक शिष्टमंडल ने सीएम से मुलाकात कर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। कर्मचारी संघों और संगठनों ने अवकाश घोषित होने पर सीएम का आभार प्रकट किया है।
एटीएम हुए खाली, भटकते रहे लोग
त्योहारी सीजन के पहले दिन एटीएम खाली नजर आए। इस वजह से कैश निकालने को लोग भटकते रहे। बैंकों का दावा था कि दिवाली से एक दिन पहले मंगलवार को सभी एटीएम में पूरा कैश उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन नहीं पहुंचा।
सुबह से ही लोगों की भीड़ बाजारों की ओर उमड़नी शुरू हो गई। इस बीच एटीएम से कैश निकासी हुई तो दोपहर तक एटीएम खाली हो गए। किसी भी बैंक ने इस समस्या से निपटने की पहले से कोई तैयार नहीं की थी।
इस वजह से लोग कैश के लिए भटकते रहे। शहर के सहारनपुर चौक से लेकर घंटाघर तक के एटीएम में सबसे पहले कैश खत्म हुआ। जिन एटीएम में कैश उपलब्ध था, वहां लंबी लाइन लगी रही। रामनगर में भी यही स्थिति बनी रही।