फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bank opened after four days, crowds continued throughout the day

चार दिन बाद खुले बैंक, दिन भर लगी रही भीड़

Thu, 18 Mar 2021 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Bank opened after four days, crowds continued throughout the day
दो दिन छुट्टी और दो दिन हड़ताल के बाद बुधवार को बैंकों के ताले खुले तो सुबह से ही लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। साथ ही शहर के कुछ जगहों पर खाली पड़े एटीएम बूथों में भी कैश लोड किया गया। उधर, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना मास्क के आए लोगों को बैंकों में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दो सरकारी बैंकों के निजीकरण के विरोध में सरकारी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों ने 15 और 16 मार्च को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की थी। इससे पहले 13 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार और 14 मार्च को रविवार होने के चलते बैंकों में छुट्टी रही। इसके चलते लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहे। कॉन्वेंट रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की मुख्य शाखा में सुबह करीब 10 बजे लोगों की भीड़ देखने को मिली। गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी ने लोगों के हाथ सैनिटाइज कर उन्हें अंदर जाने दिया। जबकि, बिना मास्क के आए लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन

एस्लेहॉल समीप पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में भी खाताधारकों की भीड़ देखने को मिली। बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि चार दिन बैंक बंद रहने से लोगों के काम नहीं हुए। इसके चलते बुधवार को बैंक में अचानक भीड़ बढ़ गई। हालांकि, बैंक में कोरोनाकाल में सुरक्षा के तमाम इंतजाम किए गए हैं। उधर, एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद एटीएम बूथों में कैश भी लोड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed