{"_id":"586ddfeb4f1c1b005215aa86","slug":"bank-not-giving-mudra-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा है, लक्ष्य है फिर भी मुद्रा लोन नहीं देते बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा है, लक्ष्य है फिर भी मुद्रा लोन नहीं देते बैंक
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री की बहु प्रचारित मुद्रा लोन योजना को लेकर बैंक पीछे हट रहे हैं। आरबीआई और सरकार के बार-बार कहने के बावजूद बैंक अभी तक वित्तीय वर्ष के अंतिम पड़ाव में पहुंचने तक बैंक मुद्रा लोन का आधा लक्ष्य भी पूरा नहीं कर पाए हैं। इसके पीछे मुद्रा बैंक न होना सहित कई वजह हैं।
विज्ञापन
सरकार ने गत वर्ष गरीबों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना शुरू की थी। इसके तहत शिशु, तरुण और किशोर श्रेणी में जरूरतमंदों को 10 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी दिया जाना था। एक साल में ही बैंक इससे पीछे हटने लगे।
विज्ञापन
हालत यह है कि मुद्रा लोन के लिए जाने वाले ग्राहक को बैंक इतनी औपचारिकताएं बता देते हैं कि वह लोन नहीं ले पाता। बैंक अधिकारियों का कहना है कि एक तो अभी तक मुद्रा बैंक की स्थापना नहीं हुई, जो कि मुद्रा लोन का नुकसान वहन करे। दूसरा जिसे बैंक जानते नहीं, जिसका कोई पता ठिकाना नहीं, उसे लोन कैसे दिया जा सकता है। हालांकि मुद्रा लोन में यह स्पष्ट किया गया था कि ग्राहक को यह लोन लेने के लिए किसी भी गारंटर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
1 मार्च से 30 सितंबर तक मुद्रा लोन की स्थिति
योजना - लोन की राशि - लक्ष्य राशि (लाख) - वितरित लोन(लाख)
शिशु - 50 हजार तक - 33,743 - 3312.72
किशोर - 50,001-5 लाख - 80,414 - 18,184
तरुण - 5 लाख/10 लाख - 63,430 - 12,067
कुल - 1,77,587- 33,563.67