फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bank employee sexually molested girl

कर्ज दिलाने की एवज में करता रहा शारीरिक शोषण, बना लिया वीडियो

Wed, 12 Apr 2017 01:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 12 Apr 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
bank employee sexually molested girl
- फोटो : demo pic

पिथौरागढ़ तहसील के एक गांव की विवाहिता ने एक बैंक कर्मी पर बैंक से कर्ज दिलाने के एवज में शारीरिक शोषण  का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल को सौंपी है।

विज्ञापन


नगर में किराए के मकान में रहने वाली इस विवाहिता ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि उक्त बैंक कर्मी से उसकी मुलाकात नगर में हुई थी। उक्त व्यक्ति ने अपना फोन नंबर उसे दे दिया। तीन दिन बाद उस नंबर पर फोन किया तो उसने मुझे बैंक बुलाया।
विज्ञापन


बैंक जाने पर उसने दुकान के लिए बैंक से कर्ज लेने की बात कही। दुकान के लिए जगह न होने पर उसने कहा कि दुकान भी वह खुद ही तलाश लेगा। तुम कागजात और एक गारंटर ले आओ। कुछ दिन बाद बैंक कर्मी ने कहा कि हम जिसे कर्ज देते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैने उसे घर पर बुलाया तो उसने कहा तुम्हारा आधा काम कर दिया है। कर्ज लेना चाहती हो तो जो मैं कहता हूं, वैसा करो। वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। उसकी बात मानने पर बैंक से 5 लाख रुपए का कर्ज मंजूर हुआ, लेकिन खाते में लगभग 3.2 लाख ही आए। खाते में कम रकम आने के बारे में बैंक कर्मी से पूछा तो उसने कहा कुछ रकम दुकान के लिए दी है। कुछ खर्च हो गया। बैंक में ससुर गारंटर थे।

उनको बताया गया था कि केवल 50,000 रुपये का कर्ज निकाल रहे हैं। इधर कुछ समय बाद बैंक कर्मी फिर से संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। मना करने पर वीडियो रिकार्डिंग होने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देने लगा। साथ ही शारीरिक संबंध न बनाने पर रुपये देने की मांग करने लगा। वह रुपये देती रही तो वह और पैसे देने के लिए दबाव बनाता रहता। अब कर्ज की रकम जमा करने या शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाल रहा है।


फोन से गंदे मैसेज भेजता है। विवाहिता ने प्राप्त रकम में से 3 लाख रुपये का चेक किसी अन्य व्यक्ति को देने की बात भी कही है। यह भी लिखा है कि बैंक कर्मी ने उसके भाई के नाम से भी बैंक से बगैर गारंटर के दो लाख रुपये का कर्ज निकाला है। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed