फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ban imposed on extravagance in marriage in Khat Koru

Dehradun News: खत कोरू में शादी में फिजूलखर्ची पर लगाई पाबंदी

Wed, 19 Jun 2024 05:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Ban imposed on extravagance in marriage in Khat Koru
ब्लॉक क्षेत्र के खत कोरू में शादी मेंं होने वाली फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने उपहार बांटने की प्रथा को बंद करने के साथ पिठाई की धनराशि को निर्धारित कर दिया है। वहीं, शादियों में जो लड़कियों की ओर से बकरा दिया जाता था, उसपर पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम कचटा मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में सभी बिदुओं पर सहमति बनी। खत कोरू के सदर स्याणा सुनील दत्त जोशी ने कहा कि समाज में सामाजिक कुरीतियों बढ़ती जा रही हैं। इन पर रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शादी के अवसर पर महिलाओं को उपहार में जो चांदी के सिक्के और वस्त्र दिए जाते थे, वे अब नहीं नहीं दिए जाएंगे। महिलाओं को पिठाई के रूप में अधिकतम धनराशि 101 रुपये ही दिए जा सकेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि शादी में मामा की ओर परंपरागत ढंग से बकरा देने की प्रथा बरकरार रहेगी। कहा गया कि बैठक में तय किए गए निर्णयों की कोई अवेहलना करेगा तो उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। इसके साथ एक लाख रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। बैठक में गांव में फेरी लगाने वालों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। नशा बिक्री और प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया। कर्मचारी मंडल ने आगामी 2026 में चालदा देवता के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा की। कहा कि चालदा देवता के आगमन से पूर्व यातायात और अन्य संबंधित व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगी।
विज्ञापन

बैठक में सीताराम चौहान, धाम सिंह चौहान, केसर सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, भारत चौहान, कुलदीप चौहान, राजेंद्र शर्मा, टीकम सिंह, श्याम सिंह राठौड़, संसार सिंह, पूरन सिंह खन्ना, अमर सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed