फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BAMS-BHMS counseling 10 augest

बीएएमएस-बीएचएमएस की काउंसिलिंग 10 से

Mon, 05 Aug 2019 01:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
BAMS-BHMS counseling 10 augest
देहरादून। प्रदेश के आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी कॉलेजों में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग 10 अगस्त से होगी। अभी तक वेबसाइट न बनने की वजह से काउंसिलिंग अटकी हुई थी। अब आयुर्वेद यूनिवर्सिटी ने एक कंपनी को वेबसाइट की जिम्मेदारी दे दी है। काउंसिलिंग और सीट आवंटन ऑनलाइन ही होगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की काउंसिलिंग 24 जुलाई से होनी थी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट का टेंडर निकाला था. लेकिन इस पर विवाद के चलते मामला लटक गया। कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार ने जल्द काउंसिलिंग शुरू कराने के निर्देश दिए थे। अब ऑनलाइन काउंसिलिंग के लिए वेबसाइट तैयार हो चुकी है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रामजी शरण शर्मा ने बताया कि 10 अगस्त से काउंसिलिंग की तिथि तय की गई है। काउंसिलिंग में केवल वही छात्र हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट क्वालिफाई की होगी। उन्होंने बताया कि काउंसिलिंग की फाइल पर कुलपति का अनुमोदन बाकी है।
विज्ञापन

यहां मिलेगा एडमिशन का मौका
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, गुरुकुल कैंपस, हरिद्वार : 60 (बीएएमएस)
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, ऋ षिकुल कैंपस, हरिद्वार : 60 (बीएएमएस)
आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, हर्रावाला कैंपस, देहरादून : 60 (बीएएमएस)
हिमालयीय आयुर्वेदिक पीजी मेडिकल कॉलेज, डोईवाला : 60 (बीएएमएस)
उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज, राजपुर, देहरादून : 100 (बीएएमएस)
क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, रुड़की : 60 (बीएएमएस)
ओम आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार : 60 (बीएएमएस)
मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार : 100(बीएएमएस)
शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च, झाझरा : 60 (बीएएमएस)
उत्तरांचल यूनानी मेडिकल कॉलेज, मुस्तफ ाबाद, हरिद्वार : 60 (बीयूएमएस)
चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर : 50 (बीएचएमएस)
दून इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद फैकल्टी मेडिकल साइंसेज, शंकरपुर, सहसपुर : 60 (बीएएमएस)
देवभूमि मेडिकल कालेज ऑफ आयुर्वेद एंड हॉस्पिटल, नौगांव, मांडुवाला, देहरादून : 60 (बीएएमएस)
बिहाईव आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेंट्रल होपटाउन, सेलाकुई : 60 (बीएएमएस)
पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, बहादराबाद, हरिद्वार : 100 (बीएएमएस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed