{"_id":"6621b396591827888c0b9834","slug":"ballot-papers-for-jammu-also-started-being-printed-in-doon-dehradun-news-c-5-drn1037-393588-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अब जम्मू के लिए भी दून में छपने लगे बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अब जम्मू के लिए भी दून में छपने लगे बैलेट पेपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र के महापर्व में हर व्यक्ति अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारियां की हैं। दृष्टि दिव्यांग मतदाताओं के लिए राजधानी दून में बैलेट पेपर तैयार किए गए हैं। अभी तक यहां उत्तराखंड के अलावा देश के पांच अन्य राज्यों के मतदाताओं के लिए ब्रेल बैलेट की छपाई हो रही थी, लेकिन अब जम्मू के लिए भी यहीं से बैलेट पेपर की छपाई की जा रही है।
शुक्रवार उत्तराखंड समेत देश के 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहले चरण का मतदान होना हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में दृष्टि दिव्यांग भी अपनी भागीदारी निभा सकें, इसके लिए राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीवीडी) की केंद्रीय ब्रेल प्रेस में ब्रेल लिपि में बैलेट पेपर की छपाई की जा रही है। यहां उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और बिहार के साथ अब जम्मू के दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी बैलेट पेपर छापे जा रहे हैं।
केंद्रीय ब्रेल प्रेस के इंचार्ज मो. इक्तेदार अहमद ने बताया, अभी तक इन सभी राज्यों की 30 सीटों के लिए 77,500 बैलेट पेपर छापे जा चुके हैं। इनमें से 2,700 बैलेट पेपर जम्मू के लिए छापे गए हैं। जबकि, 108 सीटों के लिए बैलेट पेपर की छपाई का काम चालू है। पेपर छपाई के लिए संस्थान के करीब 40 कर्मी तैनात किए गए हैं।