देहरादून। श्री बाबा बालक नाथ की भजन संध्या में देर रात तक श्रद्धालु बाबा के भजनों पर झूमते रहे। इस अवसर पर सजाया गया बाबा बालकनाथ का भव्य दरबार और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा।
रविवार को सहारनपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में बाबा बालकनाथ आयोजन समिति की ओर से ‘एक शाम बाबा के नाम’ भजन संध्या आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने दीप जलाकर किया। उसके बाद चंडीगढ़ से पहुंचे भजन गायक मनिंदर चंचल ने बाबा के गुणगान कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होेंने सारे तीर्थ धाम आपके चरणों में.. जोगी कलयुग दे अवतार ... आदि भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर किया। समिति के प्रधान गुरमीत सिंह जायसवाल मीत ने बताया कि श्री बाबा बालक नाथ का प्राचीन मंदिर हिमाचल प्रदेश में ऊना जिला में है। इसकी बहुत मान्यता है। भजन संध्या में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, विधायक खजान दास, विधायक हरबंस कपूर, लालचंद शर्मा, संतोष सिंह नागपाल, पूर्व विधायक राजकुमार, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना बाबा के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। इस अवसर पर महेंद्र बाबा, अंकुर कुकरेजा, राकेश मल्होत्रा, राजीव तनेजा, पंकज कुकरेजा, मनोज नागपाल, सोहन लाल गर्ग, अजय सिकरी, बंसी कुकरेजा, मुकेश सैनी, सुरेंद्र धीमान, संदीप नागपाल, चेतन मिनोचा आदि उपस्थित रहे।