फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bajwa make alleagation on amit shah

बाजवा का अमित शाह पर हमला, 'भाजपा और RSS के खातों की हो जांच'

Fri, 30 Dec 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 30 Dec 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
bajwa make alleagation on amit shah
प्रताप स‌िंह बाजवा - फोटो : AmarUjala

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद प्रताब सिंह बाजवा ने नोटबंदी को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमला बोला है। बाजवा ने कहा कि अहमदाबाद के सहकारी बैंक में 500 करोड़ रुपये जमा किए गए। इस सहकारी बैंक में अमित शाह निदेशक हैं।

विज्ञापन


साथ ही संपत्ति की घोषणा के बाद सुर्खियों में आए गुजरात के कारोबारी महेश शाह से अमित शाह और भाजपा के संबंध होने का आरोप लगाया।

बाजवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने नरेंद्र मोदी पर सहारा और बिड़ला ग्रुप से पैसे लेने का आरोप लगाया। कहा कि नोटबंदी की जानकारी पहले से ही कुछ उद्योगपतियों को थी।

विज्ञापन

बैंक में जमा पैसों पर मिले ब्याज

bajwa make alleagation on amit shah
प्रताप स‌िंह बाजवा - फोटो : AmarUjala

उन्होंने मांग की भाजपा और आरएसएस के खातों की जांच की जाए। साथ ही नोटबंदी के दौरान बैंक में जमा पैसों पर 18 फीसदी ब्याज की मांग की।

इसके साथ ही बीपीएल परिवार के लोगों के खाते में 25 हजार रुपये जमा करने, किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) पर बीस फीसदी बोनस देने की मांग की।

बाजवा ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को रिवर्स बैंक ऑफ इंडिया बताते हुए बार-बार नियम बदलने पर निशाना साधा। नोटबंदी की वजह से जनता लाइन में लगी है। किसान परेशान हैं। नोटबंदी से देश की इकॉनॉमी को एक लाख अठ्ठाइस हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed