फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bajrang-Dal-workers- -against-Congress

Dehradun News: कांग्रेस के खिलाफ सड़क पर उतरे बजरंग दल के कार्यकर्ता

Fri, 05 May 2023 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bajrang-Dal-workers- -against-Congress
कर्नाटक में सत्ता में आने के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा और दल की तुलना पीएफआई से करने से गुस्साए बजरंग दल ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दून में उग्र प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे। लेकिन, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव करने जा रहे दल के कार्यकर्ताओं को पहले से तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। हालांकि, दल के कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करते रहे। उधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया और कांग्रेस भवन में गोमूत्र का छिड़काव भी किया। दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विरोध में बजरंग दल गांव-गांव गली गली प्रचार करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा देश तोड़ने वाले संगठनों की सहयोगी बनी है। प्रदर्शन करने वालों में संजीव बालियान, नवीन गुप्ता, विशाल चौधरी, श्याम शर्मा, जतिन अरोड़ा, राघव उपाध्याय, आलोक सिन्हा, विजय मिश्रा, संदीप सनी, अखिल अग्रवाल, अमन स्वेडिया, राधे गुप्ता, मनोज काला, सुमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----
बजरंग दल और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने
बजरंग दल के कार्यकर्ता जैसे ही एस्लेहॉल चौक पर पहुंचे, वहां कांग्रेस मुख्यालय से कुछ कार्यकर्ता भी आने लगे। हालांकि, बीच में मौजूद पुलिस के जवानों ने दोनों को रोक दिया। इस दौरान बजरंग दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। लाठियों और झंडे के साथ कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और कांग्रेसियों को अलग करने में पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति भी बनी। हालांकि पुलिस ने मामले को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed