{"_id":"6aaa3f0c4aeebc18450a96b6","slug":"bajrang-dal-protests-against-policeman-over-harassment-allegationtraffic-blocked-dehradun-news-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, कार्रवाई न होने पर बजरंग दल का प्रदर्शन, सड़क पर लगाया जाम
Wed, 16 Sep 2026 12:48 PM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:48 PM IST
सार
युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लक्कीबाग चौकी के बाहर धरना देकर सहारनपुर रोड पर यातायात रोक दिया।
विज्ञापन
सड़क पर लगाया जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लक्कीबाग चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: हनुमान अंश फिल्म को एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार, सूचना महानिदेशक ने जारी किए आदेश
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान सहारनपुर रोड पर सड़क जाम कर दी गई। रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया गया है। रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी होते हुए प्रिंस चौक तक वाहनों की कतार लग गई। प्रदर्शन के चलते इस मार्ग पर यातायात प्रभावित है।
विज्ञापन