फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baisakhi 2023: Haridwar Mela Area divided into four super zones 15 zones and 39 sector

Baisakhi 2023 Snan: हरिद्वार में 1175 पुलिसकर्मी तैनात, चार सुपर जोन, 15 जोन व 39 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र

Thu, 13 Apr 2023 06:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 13 Apr 2023 06:58 PM IST
सार

Baisakhi 2023 Snan In Haridwar: स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए 1175 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छह पीएसी की कंपनी, दो प्लाटून रिजर्व फोर्स सहित अग्निशमन की टीमें मुस्तैद रहेंगी।

विज्ञापन
Baisakhi 2023: Haridwar Mela Area divided into four super zones 15 zones and 39 sector
हरकी पैड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बैसाखी पर्व का स्नान और आंबेडकर जयंती पर अवकाश होने से स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। पुलिस-प्रशासन की ओर से स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन, 15 जोन और 39 सेक्टर में बांटा गया है। स्नान पर्व सकुशल संपन्न कराने के लिए 1175 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। छह पीएसी की कंपनी, दो प्लाटून रिजर्व फोर्स सहित अग्निशमन की टीमें मुस्तैद रहेंगी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


Haridwar: ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे की मांग को लेकर हरकी पैड़ी जा रहे सिख जत्थे को बॉर्डर पर रोका, धरने पर बैठे
विज्ञापन


जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने गुरुवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में स्नान पर्व को लेकर ड्यूटी अधिकारियों और फोर्स को ब्रीफ किया। डीएम और एसएसपी ने कहा कि वीकेंड होने से अधिक भीड़ उमड़ने की संभावना है। लिहाजा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी की अच्छी तरह से समझ लें। हरकी पैड़ी और मेला क्षेत्र में किसी तरह की ड्यूटी पर लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात का सुचारू बनाए रखने के लिए आपस में समन्वय बनाकर रखें। वाहनों का दबाव बढ़ने पर रूट डायवर्जन कराएं। किसी भी तरह की अफवाहों को न फैलने दें। चेतक और मोबाइल वाहन निरंतर क्षेत्र में भ्रमण पर रहें। माहौल खराब करने वालों पर नजर रखेंगे। कहा कि जनता के प्रति प्रत्येक पुलिसकर्मी अपना व्यवहार शालीन रखें। कोई भी अधिकारी, कर्मचारी ड्यूटी के दौरान अनावश्यक फोन का प्रयोग न करें। एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में भीड़ के बीच तैनात रहेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

स्नान के लिए ये फोर्स रहेगी तैनात

अपर पुलिस अधीक्षक-4
पुलिस उपाधीक्षक-14
निरीक्षक/थानाध्यक्ष/एसएसआई-22
उप निरीक्षक-64
प्रशिक्षु महिला एसआई-23
अपर उप निरीक्षक-48
अपर उ.नि.प्र. एटीसी–180
अपर उ.नि.प्र. पीटीसी–145
मुख्य आरक्षी प्रशिक्षु चंबा-100
मुख्य आरक्षी -93
कांस्टेबल-291
महिला कांस्टेबल-88
टीआई-2
टीएसआई- 08
हेड कांस्टेबल-15
कांस्टेबल- 47
अभिसूचना ईकाई-   20
बीडीएस टीम/ डॉग स्क्वायड- 02 टीम
फायर सर्विस-04 यूनिट
जल पुलिसकर्मी-17
पीएसी-06 कंपनी
02 प्लाटून ड़ेढ़ सेक्सन,
टीयर गैस स्क्वाड-01
प्रिजन वैन -04
सादे वस्त्रो में पुलिसकर्मी-11

घाटों पर एकत्र न होने दें भीड़: डीएम

हरिद्वार। डीएम कहा कि हरकी पैड़ी और ब्रह्मकुंड के आसपास घाटों पर अधिक दबाव रहेगा। वहां तैनात अधिकारी घाटों पर अधिक भीड़ एकत्र न होने दें। स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से घाट खाली कराएं ताकि दूसरे श्रद्धालु स्नान करने आ सके। श्रद्धालुओं से जल्दी-जल्दी स्नान करने के पश्चात घाट खाली करने का अनुरोध करते रहें। गंगा आरती का जिक्र करते कहा कि भीड़ का पूर्वानुमान लगाते हुए काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि वहां पर क्षमता से अधिक भीड़ इकट्ठा न हो।

घाटों पर मुस्तैद रहे जल पुलिस की टीमें

एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि बीते वीकेंड पर भीड़ अधिक रही। वैशाखी स्नान पर भी काफी भीड़ उमड़ने की संभावना बनी है। इस लिहाज से जल पुलिस को सतर्कता बरतने की जरूरत है। सभी घाटों में जल पुलिस सक्रिय रहे और पेट्रोलिंग करते रहे। किसी के डूबने की सूचना पर तत्काल रिस्पांस करें।

मास्क लगाने की करें अपील

हरिद्वार। डीएम ने कोविड-19 के बढ़ते केस का जिक्र करते कहा कि सतर्क रहने की आवश्यकता है। खुद और दूसरों को कोरोना से बचाव के लिए कोविड अनुकूल व्यवहार मास्क लगाना, हाथों को सेनेटाइज करना सुनिश्चित कराएं। श्रद्धालुओं से कोविड अनुकूल व्यवहार करने की अपील करें।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

बैठक में एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी एवं नोडल अधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, सिटी मजिस्ट्रेट नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, गोपाल राम बिनवाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, एआर कोआपरेटिव राजेश चौहान, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, रेडक्रास सचिव डॉ. नरेश चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed