फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baisakh month's Sangrand and Khalsa Sajna Day celebrations

बैसाखी.... हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए : भसीन

Mon, 14 Apr 2025 01:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Baisakh month's Sangrand and Khalsa Sajna Day celebrations
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बैसाख महीने की संग्रांद और खालसा साजना दिवस श्रद्धापूर्वक बनाया गया। सुबह नितनेम के बाद रागी जनक सिंह ने आसा दी वार का शबद गायन किया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा बैसाख में जो जीव परमेश्वर का नाम लेते हैं, उनका जीवन सुखमय होता है। कहा कि बैसाखी वाले दिन 1699 को गुरु गोविंद सिंह ने अमृत तैयार करके पंज प्यारों को छकाकर सिंह बनाया था। दविंद्र सिंह भसीन ने कहा कि हमें गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम के बाद संगत ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सरदार गुलजार सिंह, सरदार जगमिंदर सिंह छाबड़ा, जनक सिंह, चरणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, देवेंद्र सिंह भसीन, गुरप्रीत सिंह जौली, विजय पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iलोगों को बताया पगड़ी की महत्वI



यूनाइटेड सिख फेडरेशन ने राजपुर रोड पर सिख साजना दिवस मनाया। एक मॉल में करीब 1000 लोगों को पगड़ी पहनाई गई और इसका महत्व बताया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड आरबीएस-2 की कमांडेंट श्वेता चौबे, सेनि. मेजर जनरल संजय शर्मा, दून इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डीएस मान, पटियाला पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉ. कुलविंदर सिंह रहे। दून भंगड़ा क्लब की टीम ने शानदार प्रस्तुत दी। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरजीत सिंह, हरमोहिंदर सिंह, जगजीत सिंह, अमरजीत कौर, नलिनी तनेजा, विकास शर्मा, देव रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed