फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bahuguna says he believes in work

घोषणा नहीं, काम करने पर है विश्वास : बहुगुणा

Thu, 09 Jan 2014 09:13 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ Updated Thu, 09 Jan 2014 09:13 PM IST
विज्ञापन
bahuguna says he believes in work

सीएम विजय बहुगुणा ने जोशीमठ में योजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि ‘मैं घोषणा नहीं सीधे काम करने पर विश्वास

विज्ञापन
करता हूं। हम पहाड़ियों का चरित्र है कि टूट तो सकते हैं, लेकिन झुक नहीं सकते’।

मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि दैवी आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी। उन्होंने जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण जनहित में बताया।

विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों की अविरल धारा से छेड़छाड़ किए बिना निर्माणदायी कंपनियां परियोजना का कार्य करें। जिलाधिकारियों को इस पर नजर रखनी होगी।

पढ़ें, अपराधियों को सबक सिखाने के लिए बनी 'फोर्स'
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को जोशीमठ और गोपेश्वर में 51 करोड़ 99 लाख 47 रुपये लागत की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

आधा हिस्सा पर्वतीय क्षेत्रों पर
इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 8400 करोड़ की वार्षिक योजना का आधे से अधिक हिस्सा पर्वतीय क्षेत्रों के विकास पर खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आमिर खान ने तोड़ा शाहरूख का अंगूठा

सीमांत क्षेत्रों से पलायन को देश के लिए खतरा बताते हुए उन्होंने ऐसे इलाकों में सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने चमोली में बीफार्मा की कक्षाएं शुरू करवाने की घोषणा की।

ये भी रहे मौजूद
सांसद सतपाल महाराज ने कहा कि भविष्य में गैरसैंण में सरकार चलने से समूचे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। बीसूका उपाध्यक्ष और बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व मजबूत होने से यहां विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। उन्होंने जीजीआईसी गोपेश्वर में वाहन सेवा के लिए 12 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की।

पढ़ें, 'बिटिया के हत्यारों को बस फांसी दे दो'

इस मौके पर डिप्टी स्पीकर डा. एपी मैखुरी, विधायक जीतराम टम्टा, पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, राजेंद्र नेगी, अरविंद नेगी, विकास जुगरान, मनीष नेगी, वीरेंद्र असवाल, तेजवीर कंडेरी, रैजा चौधरी आदि मौजूद थे।


इसकी रही चर्चा
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा जिले के तीनों विधायकों को हेलीकाप्टर से देहरादून ले गए। सियासी गलियारों में इसको लेकर नए-नए गणित लगाए जा रहे हैं।

बदरीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि चमोली जिला अब शिक्षा के हब के रूप में विकसित होने लगा है। विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। अब विपक्ष भी बोल रहा है कि प्रतिनिधित्व में यहां राजू भंडारी ही ठीक है।

पढ़ें, चुनाव हुए बिना ही ब्लाक प्रमुख तय!

पालिका के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती को हेलंग-मारवाड़ी बाईपास और बदरीनाथ हाईवे को जोशीमठ से ले जाने की मांग न उठने का मलाल है। कहा कि जोशीमठ में ट्रामा सेंटर का शिलान्यास किया गया, लेकिन यहां स्थित सीएचसी में डाक्टर ही नहीं हैं।

प्रभावितों ने रोका मुख्यमंत्री का रास्ता
मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और विस्थापन के लिए कुछ नहीं कहा, जिससे प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को हेलीपैड जाने से पहले ही रोक लिया। प्रभावितों ने कहा कि आपदा के सात माह बाद भी वे होटलों और किराये के भवनों में रह रहे हैं।

सीएम ने उन्हें शीघ्र विस्थापित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रोहिणी रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर थपलियाल, शैलेंद्र पंवार, हरीश भंडारी, प्रकाश भंडारी, हर्षवर्द्धन नेगी, रमेश सती, नरेश नौटियाल, प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed