फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar News Villagers brought sick woman from Beethi village in a palanquinfor five kms

Bageshwar: कब सुधरेंगे हालात...बीथी गांव में नहीं सड़क, बीमार महिला को पांच किमी डोली में लाए ग्रामीण

Sun, 08 Dec 2024 08:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट (बागेश्वर)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपकोट (बागेश्वर) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Dec 2024 08:11 PM IST
सार

Bageshwar News: 250 की आबादी वाला बीथी गांव सड़क और संचार सुविधा से वंचित है। गांव के लिए निर्माणाधीन दूणी-सुकंडा सड़क गांव से पांच किमी पहले तक ही बन सकी है। लोगों को अब भी पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ता है।

विज्ञापन
Bageshwar News  Villagers brought sick woman from Beethi village in a palanquinfor five kms
बीमार महिला को डोली में बैठाकर सड़क तक लाए ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकास के दावों के बीच पहाड़ के कई गांव आज भी वाहन सुविधा से वंचित हैं। आश्वासनों में तो सड़क बन रही है, लेकिन हकीकत में डोली का सहारा लेना पड़ रहा है। कपकाेट के बीथी गांव का भी यही हाल है। गांव की एक महिला के बीमार पड़ने पर उसे ग्रामीण पांच किमी दूर सड़क तक डोली की मदद से लाए। महिला का सीएचसी कपकोट में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


250 की आबादी वाला बीथी गांव सड़क और संचार सुविधा से वंचित है। गांव के लिए निर्माणाधीन दूणी-सुकंडा सड़क गांव से पांच किमी पहले तक ही बन सकी है। लोगों को अब भी पैदल चलकर गांव पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन


रविवार को गांव की बीना देवी (45) को अचानक पेट में तेज दर्द उठा। महिला चलने-फिरने में दिक्कत महसूस कर रही थी, जिसके बाद ग्रामीण मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, किशन सिंह, सुंदर सिंह ,रोशन सिंह, गिरीश सिंह, नंदन सिंह उन्हें डोली पर बैठाकर पोथिंग मोटर मार्ग तक लाए। जहां से सात किमी दूर वाहन की मदद से उन्हें सीएचसी कपकोट पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: बदला मौसम...हर्षिल में सीजन की पहली बर्फबारी, यमुनोत्री में जम गए नदी और झरने


ग्रामीण रोशन गढि़या ने बताया कि सड़क की मांग को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए गए। पूर्व विधायक और दर्जा राज्य मंत्री रह चुके शेर सिंह गढि़या ने लिखित में आश्वासन दिया था। केदारेश्वर मैदान में सभा के दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी को भी ज्ञापन दिया गया। आश्वासन तो मिल रहे हैं, लेकिन सड़क नहीं बन रही है। बीमारों और बुजुर्गों को डोली पर लाने की मजबूरी बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed