फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Double Murder Case Revealed Lover Was Murdered his girlfriend and her Son

Bageshwar: हैवान बना प्रेमी, की प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

Fri, 10 Feb 2023 05:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Feb 2023 05:51 PM IST
सार

Bageshwar Double Murder Case: बीते 6 फरवरी को बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो गांव के हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे।

विज्ञापन
Bageshwar Double Murder Case Revealed Lover Was Murdered his girlfriend and her Son
पुलिस की गिरफ्त में दोहरे हत्याकांड का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने गरुड़ तहसील के बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो में हुए दोहरे हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के प्रेमी ने ही उसकी और मृतका के मासूम बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि बीते 6 फरवरी को बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो गांव के हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना को मुन्ना महतो निवासी सकरौल, चंपारण (बिहार) ने अंजाम दिया था। 

विज्ञापन

दोनों को गला दबाकर मारा फिर किए चाकू से वार

वह घटना के पहले दिन यानि पांच फरवरी को मृतका और उसके बेटे को दिल्ली से पिंगलो लेकर आया था। वह देर शाम को टैक्सी से पिंगलो पहुंचा था। रात में उसने पहले प्रेमिका कुमकुम देवी (35) पत्नी राजू निवासी बेतिया(बिहार) को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद मृतका के बेटे उत्तम (08) पुत्र राजू को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों की मौत के बाद आरोपी ने चाकू से उनके चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रातभर झाड़ियों में छिपा रहा आरोपी

घटना की रातभर आरोपी पिंगलों में ही झाड़ियों में छिपा रहा। अगले दिन तड़के फरार हो गया। बताया कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी बीते दिसंबर माह में पिंगलो में करीब बीस दिन तक कारपेंटर का काम कर चुका था। इसलिए उसने पिंगलो को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना।

आरोपी ने कबूला जुर्म

उन्होंने बताया कि वारदात में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया था। उसने अपराध कबूल कर लिया है। मृतकों के शवों के फोटोग्राफ से परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। तमाम सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई। बताया कि हत्या में प्रयुक्त रस्सी आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई। चाकू छह फरवरी को ही बरामद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed