फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar Bypoll 2023 Voting Today Uttarakhand Assembly By Election All Update in hindi

Bageshwar Bypoll 2023: बागेश्वर उपचुनाव में 55.44 प्रतिशत हुआ मतदान, पोस्टल बैलेट से डाले गए 1673 वोट

Tue, 05 Sep 2023 09:56 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Sep 2023 09:56 PM IST
सार

Uttarakhand Bageshwar Bypoll 2023 Voting News: सुबह ठीक सात बजे से जिले के 188 मतदेय स्थलों में मतदान शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट जुड़ने के बाद मत प्रतिशत में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है।

विज्ञापन
Bageshwar Bypoll 2023 Voting Today Uttarakhand Assembly By Election All Update in hindi
बागेश्वर में उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव के पांचों प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। उप चुनाव में 55.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। बुधवार को पीठासीन अधिकारियों की डायरी से मिलान करने के बाद वास्तविक मतदान के आंकड़े सामने आएंगे। 1673 पोस्टल बैलेट भी जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंच गए हैं। इससे मतदान प्रतिशत में इजाफा होगा। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बागेश्वर विधानसभा सीट पर 60.68 प्रतिशत मतदान हुआ था।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण रहा। मंगलवार सुबह ठीक सात बजे से जिले के 188 मतदेय स्थलों में मतदान शुरू हो गया था। उन्होंने बताया कि पोस्टल बैलेट जुड़ने के बाद मत प्रतिशत में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को पीठासीन अधिकारियों की डायरी से मिलान के बाद मतदान प्रतिशत की स्थिति पूरी तरह से साफ होगी। उन्होंने यह भी बताया कि 188 पोलिंग पार्टियों में से 30 पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच गई हैं। 30 ईवीएम मशीन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई है। देर रात तक कुछ और पोलिंग पार्टियों के जिला मुख्यालय पहुंचने की उम्मीद है। बुधवार को सभी पोलिंग पार्टियां जिला मुख्यालय पहुंच जाएंगी। 
विज्ञापन


Bageshwar By-Election: मतदान कल, सभी तरह के एग्जिट पोल पर 48 घंटे आयोग ने लगाई रोक, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह बढ़ वोटिंग प्रतिशत

समय          मतदान
9 बजे तक     10.02
11 बजे तक     26
01 बजे तक    38.08
03 बजे तक    45.50

ये हैं प्रत्याशी

भाजपा: पार्वती दास
कांग्रेस: बसंत कुमार
यूकेडी: अर्जुन कुमार देव
सपा : भगवती प्रसाद त्रिकुटी

उत्तराखंड क्रांति दल: भगत कोहली

सबसे अधिक 74.52 प्रतिशत मतदान जिला मुख्यालय के मेहनरबूंगा मतदान केंद्र में हुआ है। सबसे कम 36.01 प्रतिशत मतदान जैनकरास बूथ में हुआ है। जैकरास क्षेत्र में मंगलवार को दो लोगों की मृत्यु के कारण मतदान प्रतिशत में गिरावट आने की बात कही जा रही है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के मतदान केंद्र सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में 63.02 और भाजपा प्रत्याशी बसंत कुमार के मंडलसेरा स्थित बूथ में 64.28 फीसदी मतदान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed