फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Yatra stopped due to highway closure about 4500 pilgrims stopped at safe places

Badrinath Yatra: हाईवे बंद होने से बदरीनाथ यात्रा थमी, सुरक्षित स्थानों पर रोके गए करीब 4500 तीर्थयात्री

Sun, 10 Jul 2022 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ
अमर उजाला नेटवर्क, जोशीमठ Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 10 Jul 2022 05:06 AM IST
सार

भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे रात करीब 11 बजे बैनाकुली और रड़ांग बैंड में अवरुद्ध हो गया था। यहां दिनभर मलबा हटाने का काम चलता रहा। जिस वजह से करीब 4500 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। 

विज्ञापन
Badrinath Yatra stopped due to highway closure about 4500 pilgrims stopped at safe places
बद्रीनाथ मंदिर - फोटो : Social media

विस्तार

रड़ांग बैंड, बैनाकुली और खचड़ा नाले में मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे पर दिनभर यातायात बंद रहा। बदरीनाथ जा रहे और वहां से लौट रहे करीब 4500 यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। अब हाईवे खुलने के बाद ही यात्रियों को रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


शुक्रवार रात भारी बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे रात करीब 11 बजे बैनाकुली और रड़ांग बैंड में अवरुद्ध हो गया था। यहां दिनभर मलबा हटाने का काम चलता रहा। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों जगहों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई लेकिन इसी दौरान खचड़ा नाले में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गया। खचड़ा नाला में उफान से पानी भी हाईवे तक पहुंच गया। इसके बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। बदरीनाथ जा रहे करीब 2500 तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोका गया है। वहीं, बदरीनाथ से लौट रहे लगभग 2000 तीर्थयात्रियों को भी लामबगड़ व बदरीनाथ में रोका गया है। कई तीर्थयात्रियों को निजी होटलों के साथ ही गोविंदघाट गुरुद्वारे में ठहराया गया है। यात्रा वाहनों को जोशीमठ से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित मारवाड़ी पुल से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है और हाईवे पर लगातार मलबा आ रहा है। एहतियातन यात्रा वाहनों को सुरक्षित जगहों पर रोका गया है। रविवार को मौसम साफ होने पर यात्रियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे रहे सेना के वाहन
बदरीनाथ हाईवे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। चीन सीमा को जोड़ने वाले इस मार्ग से सेना और आईटीबीपी के जवानों की आवाजाही होती है। बार-बार हाईवे के बाधित होने से सेना को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेना की अग्रिम चौकियों तक आवश्यक सामग्री पहुंचना में भी दिक्कत आ रही है। शनिवार को सेना के कई वाहन भी जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed