{"_id":"6a4bd17aae2f57264d09f15b","slug":"badrinath-offering-case-notices-to-staff-found-absentand-those-present-in-counting-room-without-duty-2026-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ चढ़ावा मामला: BKTC की कार्रवाई, ड्यूटी से गायब और बिना ड्यूटी गणना कक्ष में मिले कर्मियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ चढ़ावा मामला: BKTC की कार्रवाई, ड्यूटी से गायब और बिना ड्यूटी गणना कक्ष में मिले कर्मियों को नोटिस
Mon, 06 Jul 2026 09:44 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 06 Jul 2026 09:44 PM IST
सार
चार कर्मचारी दो जुलाई को थाली भेंट गणना ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं, जबकि गणना कक्ष में एक ऐसे कर्मचारी की मौजूदगी पाई गई, जिसकी ड्यूटी वहां लगाई ही नहीं गई थी।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में हेरफेर का मामला
- फोटो : अमर उजाला GFX
विस्तार
बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले की जांच तेज हो गई है। जांच के दौरान ड्यूटी के गायब मिले और बिना ड्यूटी मिले पांच कर्मचारियों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि चार कर्मचारी दो जुलाई को थाली भेंट गणना ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए हैं, जबकि गणना कक्ष में एक ऐसे कर्मचारी की मौजूदगी पाई गई, जिसकी ड्यूटी वहां लगाई ही नहीं गई थी। पांचों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
रांगड़ के अनुसार यात्रा सीजन के चरम पर होने पर दान-चढ़ावे की गणना दो दिन के अंतराल और यात्रियों की संख्या कम होने पर तीन दिन में की जाती है। दो जुलाई को हुई गणना के दौरान इन पांचों की भूमिका संदिग्ध मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
बीकेटीसी से शासन ने मांगा जवाब
धर्मस्व विभाग ने बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी के आरोप का संज्ञान लिया है। सचिव पर्यटन व धर्मस्व धीराज गर्ब्याल ने बताया कि पूरे मामले में बीकेटीसी के सीईओ से जवाब मांगा गया है। मंदिर समिति ने चढ़ावे की गणना से संबंधित व्यवस्था व निगरानी के बारे में जानकारी मांगी गई है। जवाब आने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।