फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath National Highway closed again, debris in Lambagad Khachda drain, highway opened in Bachelikhal

Uttarakhand: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग फिर से बंद, लामबगड़ खचड़ा नाले में आया मलबा, बछेलीखाल में हाईवे खुला

Sat, 06 Aug 2022 08:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 06 Aug 2022 08:54 AM IST
सार

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ खचड़ा नाले में फिर से कल देर रात मलबा आने से बंद हो गया। शुक्रवार सुबह ही हाईवे को खोला गया था। करीब 11 बजे हाईवे पर यातायात सुचारु हुआ था।

विज्ञापन
Badrinath National Highway closed again, debris in Lambagad Khachda drain, highway opened in Bachelikhal
Badrinath National Highway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवप्रयाग  के समीप बछेलीखाल में रात से अवरुद्ध बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह सात बजे यातायात के लिए खुल गया है। रात लगभग नौ बजे मलबा आने की वजह से राजमार्ग पर यातायात रुक गया था। उधर, बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लामबगड़ खचड़ा नाले में फिर से कल देर रात मलबा आने से बंद हो गया। 

विज्ञापन


इससे पहले, बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में नाला उफान पर आने से करीब 10 मीटर हिस्सा बह गया था। इससे हाईवे पर वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद हो गया था। हालांकि शुक्रवार सुबह मौसम साफ होने पर हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और करीब 11 बजे यातायात सुचारु कर दिया गया। 
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में खचड़ा नाला मुसीबत बना हुआ है। बारिश होते ही यहां पर अक्सर राजमार्ग बंद हो रहा है। बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे क्षेत्र में तेज बारिश होने पर नाला उफान पर आ गया, जिससे हाईवे का एक हिस्सा बहने से यातायात बाधित हो गया। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने धाम में जाने वाले वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया। सुबह हाईवे खुलने पर 40 से अधिक छोटे बड़े वाहन बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...नदियों का रौद्र रूप: बारिश ने मचाई तबाही, रातभर रही अफरा-तफरी, देखें दहशत में लोगों का हाल बयां करती तस्वीरें

बीमार को पालकी से कराया रेस्क्यू

माणा गांव के गब्बर सिंह बड़वाल की बृहस्पतिवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ गई लेकिन लामबगड़ में नाला बंद होने से उन्हें अस्पताल ले जाना मुश्किल हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद एसडीआरएफ ने पालकी के सहारे गब्बर सिंह को नाला पार कराकर 108 की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed