फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Highway Kanchan Nala overflowed due to heavy rain Road closed 1500 passengers stranded

Badrinath Highway: तेज बारिश से उफान पर आया कंचन नाला, पांच घंटे बंद रहा हाईवे, फंसे रहे 1500 यात्री

Mon, 21 Jul 2025 05:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/बदरीनाथ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Jul 2025 05:11 PM IST
सार

बदरीनाथ धाम में रविवार को देर रात से हो रही बारिश सोमवार दोपहर तीन बजे थमी। तेज बारिश के दौरान सुबह करीब दस बजे कंचन नाला उफान पर आ गया।

विज्ञापन
Badrinath Highway Kanchan Nala overflowed due to heavy rain Road closed 1500 passengers stranded
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारी बारिश से बदरीनाथ हाईवे पर कंचन नाले का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यहां करीब पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। अचानक बढ़े नाले के जलस्तर से हाईवे के दोनों ओर करीब 150 वाहनों में लगभग 1500 तीर्थयात्री फंसे रहे। जिन्हें पुलिस प्रशासन की मदद से सुरक्षित निकाला जा सका।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में रविवार को देर रात से हो रही बारिश सोमवार दोपहर तीन बजे थमी। तेज बारिश के दौरान सुबह करीब दस बजे कंचन नाला उफान पर आ गया। नाले का कल्वर्ट मलबे से बंद हो जाने के कारण पानी और मलबा पत्थरों के साथ हाईवे पर बहने लगा। दोनों तरफ सड़क पर ढलान होने के कारण मलबा वाहनों तक पहुंच गया। जिससे वाहनों की आवाजाही रुक गई। नाले का बहाव तेज होने के कारण पोकलेन मशीन भी मलबे को हटा नहीं पाई।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी धन सिंह और अतुल कुमार का कहना है कि कंचन नाले के उफान पर आने से बदरीनाथ हाईवे पर मलबा और पत्थर भर गए। यात्रियों के वाहनों को धक्का मारकर सुरक्षित स्थानों तक ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: मौसम की चुनौती को देखते हुए आयोग कराएगा पुनर्मतदान...पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

कांवड़ियों के दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी इस दौरान दूरी तरफ से ठप रही। दोपहर करीब एक बजे पोकलेन मशीन ने नाले के कल्वर्ट से मलबे को हटाने का काम शुरू किया। कल्वर्ट के दोनों ओर से पत्थरों का भरान किया गया जिसके बाद ददोपहर करीब तीन बजे वाहनों की आवाजाही सुचारू हो पाई।

बदरीनाथ के थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए नाले के दोनों ओर से पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। हाईवे के खुलने पर एक-एककर यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई गई। दोपहर साढ़े तीन बजे तक हाईवे के दोनों ओर से फंसे यात्रा वाहनों को सुरक्षित निकाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed