फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Panchayat Chunav commission conduct repolls If elections cannot be held at any polling station due to weather

Uttarakhand: मौसम की चुनौती को देखते हुए आयोग कराएगा पुनर्मतदान...पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने

Mon, 21 Jul 2025 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 21 Jul 2025 02:46 PM IST
सार

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चुनाव के दौरान मौसम एक बड़ी चुनौती है, जिसे लेकर आयोग ने बड़ी जानकारी दी है।

विज्ञापन
Panchayat Chunav commission conduct repolls If elections cannot be held at any polling station due to weather
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम की वजह से अगर किसी मतदान केंद्र पर चुनाव नहीं हो सकेगा तो आयोग पुनर्मतदान कराएगा। जिस मतदान केंद्र पर 24 जुलाई को चुनाव नहीं हो पायेगा, उनका चुनाव 28 जुलाई को होगा। जिस मतदान केंद्र पर दूसरे चरण 28 जुलाई को चुनाव नहीं हो सकेगा, उनका मतदान 30 जुलाई को होगा।

विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैक-टू-बैक तीन महत्वपूर्ण बैठक की। इसके बाद वह अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। औचक निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kotdwar News: हार्ट अटैक से जवान की मौत, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, घर की खुशियां मातम में बदली
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में वर्षा जनित आपदा से उत्पन्न परिस्थितियों की समीक्षा की। आपदा परिचालन केंद्र में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत, बचाव और सतर्कता उपायों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed