फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   badrinath highway chopped in lambagad.

उत्तराखंड में भारी बारिश, बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध, तुंगनाथ में फंसे 49 श्रद्धालु

Fri, 15 Jul 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 15 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway chopped in lambagad.
बदरीनाथ हाईवे

बदरीनाथ क्षेत्र में शुक्रवार शाम छह बजे बाद जोरदार बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में बाधित हो गया है। यहां चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया है, वहीं गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ मोटर मार्ग पर कांचुला खर्क के पास पेड़ गिरने से सड़क अवरुद्ध हो गई है।

विज्ञापन


यहां फंसे आंध्र प्रदेश के 15 यात्रियों और 34 स्थानीय श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन ने तुंगनाथ मंदिर यात्रा पड़ाव चोपता में ठहरा दिया है।

चमोली के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बदरीनाथ हाईवे के बाधित होने और भारी बारिश को देखते हुए तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ, पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोक दिया गया है। शनिवार को हाईवे सुचारु होने पर तीर्थयात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा। जिले के घाट, पोखरी और जोशीमठ क्षेत्रों में देर शाम से भारी बारिश जारी है।

विज्ञापन

शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी

badrinath highway chopped in lambagad.
उत्तराखंड में भारी बारिश - फोटो : amar ujala

भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रदेश में कई जगहों पर तेज बारिश हुई। राजधानी में भी करीब आधा घंटे में तेज बारिश होने के बाद गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजधानी में सुबह तेज धूप निकलने की वजह से तापमान 33.2 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर बाद अचानक आए बादलों से 11.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इस वजह से सड़कों पर पानी भर गया। हालांकि बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और शाम तक तापमान गिरकर 25 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में शनिवार को भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और एक या दो दौर की तेज बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed