फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath highway bridge incident: three engineers attached To headquarters, Construction Company Dibaar

बदरीनाथ हाईवे पुल हादसा: सीएम ने लिया एक्शन, तीन इंजीनियर मुख्यालय अटैच, निर्माण एजेंसी को किया डिबार 

Thu, 26 Nov 2020 08:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 26 Nov 2020 08:32 PM IST
सार

  • कंसलटेंट कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश, निर्माण एजेंसी को डिबार किया

विज्ञापन
Badrinath highway bridge incident: three engineers attached To headquarters, Construction Company Dibaar
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्माणाधीन पुल हादसे की जांच रिपोर्ट पर शासन ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने विभाग के अधिशासी अभियंता और दो सहायक अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून मुख्य अभियंता कार्यालय में अटैच कर दिया है।

विज्ञापन


पुल निर्माण के सुपर विजन के लिए तैनात कंसलटेंट कंपनी मैसर्स आयोलीजा कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड को काली सूची में डालने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से सिफारिश की गई है। पुल निर्माण की निर्माण एजेंसी मैसर्स राजश्यामा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को भी डिबार कर दिया गया है। यानी यह कंपनी उत्तराखंड राज्य में एक साल तक निविदाओं में भाग नहीं ले सकेगी।
विज्ञापन



बता दें कि 21 नवंबर को व्यासी के समीप गूलर में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 में निर्माणाधीन पुल की शटरिंग फेल हो गई थी। इस दुर्घटना में 13 मजदूर घायल हो गए थे और एक की मौत हो गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को हादसे के तत्काल जांच के आदेश दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी ने मंगलवार को दी थी रिपोर्ट

सीएम के आदेश के बाद सचिव लोनिवि ने मुख्य अभियंता (एनएच) की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित कर उसे तत्काल मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए थे। कमेटी मंगलवार को शासन को जांच सौंप दी थी।

बुधवार को जांच रिपोर्ट का परीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के आदेश दिए। सचिव लोनिवि ने रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए श्रीनगर लोनिवि में तैनात अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार बिजल्वाण, सहायक अभियंता मनोज पंवार व मृत्युंजय शर्मा को तत्काल प्रभाव से मुख्य अभियंता कार्यालय देहरादून में संबद्ध (अटैच) करने के आदेश दिए। 

हादसे में जान माल का नुकसान हुआ है। बेशक पुल ईपीसी मोड में था। लेकिन कंसलटेंट एजेंसी और निर्माण एजेंसी की लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर दी गई है। आगे भी जो कार्रवाई की जानी होगी की जाएगी।
- आरके सुधांशु, सचिव लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed