फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway blocked due to heavy rain

उत्तराखंड में कई घंटों से बारिश जारी, मैदानी इलाकों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त

Wed, 28 Jun 2017 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Jun 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway blocked due to heavy rain
badrinath high way - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में कई घंटों से बारिश जारी है। इससे जहां मैदानी इलाकों के घरों में पानी भर गया है तो वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और चट्टान टूटने जैसी घटनाएं सामने आई हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बुधवार सुबह से राजधानी देहरादून सहित हरिद्वार व आसपास के इलाकों में तैज बौछारें पड़ीं। वहीं मंगलवार रात तेज बौंछारों के बीच बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान टूट गई, जिससे यात्रा रोक दी गई। ‌
विज्ञापन


उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार तड़के से मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर बाजपुर में चट्टान टूटने से हाईवे बाधित हो गया है। बीती रात करीब 12 बजे हाईवे बंद हो गया था। जिसे बीआरओ के मजदूरों ने बुधवार सुबह 8 बजे खोल दिया था। लेकिन मलबा हटाने के लिए दोबारा सुबह साढ़े नौ बजे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। जिसके बाद मार्ग खुलने से यात्रा सुचारू हो गई। निर्माणाधीन पुलिया भी मलबे से क्षतिग्रस्त हो गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, केदारनाथ, गंगोत्री यात्रा सुचारु है। उत्तराखंड में पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी सहित कई स्थानों पर मंगलवार रात भर बारिश होती रही। लेकिन बुधवार को गढ़वाल के पहाड़ी इलाकों में बारिश नहीं हुई। वहां लोग उमस से परेशान रहे।

अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट

badrinath highway blocked due to heavy rain
कई दिनो की भीषण उमस के बाद बरसा झमा झम पानी, शहर के पहाड़पुर तिराहे पर जल जमाव।

भारी बारिश से देहरादून व रुड़की के कई इलाकों के घरों में पानी घुस गया है। सुबह से हो रही तेज बारिश से रुड़की की सडकों पर पानी से न‌ालियां बड़े-बड़े नालों में बदल गईं। मोहल्ला टोली ओर पठानपुरा में कई घरों में पानी घुस गया। कुमाऊं के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में मलबा आने से आधा दर्जन सड़कों पर यातायात बाधित है। इसके अलावा अलकनंदा, मंदाकिनी, काली और गोरी नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।

वहीं प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। खासकर चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर शासन को भी चेताया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। विशेषकर चारधाम यात्रा मार्ग के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होगी। इसको देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी कर शासन को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed