फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway block due to heavy rain

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, आठ घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Jun 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway block due to heavy rain
danger zone, badrinath highway, chardham yatra - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में मानसून के पहले की बारिश आफत भी ला रही है। सुबह से चल रही बारिश से देहरादून के विभिन्न इलाकों में घरों में पानी घुस गया, वहीं भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे आठ घंटे तक बाधित रहा। हालांकि गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ व हेमकुंड यात्रा सुचारु है। 

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो दी, लेकिन परेशानी भी खड़ी की। आंधी और मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को जलभराव व बिजली गुल होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


वहीं, रात करीब 12 बजे के बाद लामबगड़ में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। ऐसे में सड़क के दोनों तरफ यात्रियों को रास्ता खुलने का इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब सवा आठ बजे मार्ग से मलबा हटाकर यातायत सुचारु किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बारिश से राहत, कहीं बढ़ी मुश्किलें

badrinath highway block due to heavy rain
dehradun city after heavy rain - फोटो : amarujala

सुबह देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, पौड़ी में मूसलाधार बारिश हुई। हरिद्वार में तेज गड़गड़ाहट के साथ हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।    

कुमाऊं के चंपावत में सुबह से ही गरज के साथ बारिश शुरू हो गई थी। अलबत्ता सभी मार्ग खुले हैं और यातायात सुचारु बना हुआ है। वहीं, नैनीताल, अल्मोड़ा, हल्द्वानी आदि स्थानों पर बादल छाए हुए हैं। 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मानसून आने से पहले मूसलाधार बारिश होती है। इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। अगले दो-तीन दिन तक बारिश का क्रम चलता रहेगा। उम्मीद है कि मानसून अगले तीन-चार दिन में दस्तक दे देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed