{"_id":"667811ee495d2defab0e20f8","slug":"badrinath-highway-accident-tempo-traveller-full-of-passengers-overturned-on-road-after-hitting-a-hill-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath Highway: लामबगड़ के पास हादसा, पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Highway: लामबगड़ के पास हादसा, पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलटा यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर
Sun, 23 Jun 2024 05:50 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:50 PM IST
सार
Badrinath Highway Accident: बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार के लिए निकला ट्रेंपो ट्रैवलर लामबगड़ के पास जेपी कंपनी के सामने अचानक पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रैवलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदरीनाथ हाईवे पर रविवार को लामबगड़ के पास एक यात्री वाहन पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में दस यात्री घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार के लिए निकला ट्रेंपो ट्रैवलर लामबगड़ के पास जेपी कंपनी के सामने अचानक पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जेपी अस्पताल में पहुंचाया। गोविंदघाट थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि वाहन में बिहार, लखनऊ, उज्जैन, अमेठी और हैदराबाद के 16 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
Rudraprayag: केदारनाथ से लौट रही यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख पुकार
चालक पवनेश कुमार ने बताया कि वाहन के ब्रेक फेल होने से वाहन पहाड़ी से टकराकर पलट गया। दस यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार जेपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने जेसीबी की मदद से वाहन को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू किया।