{"_id":"5ae564304f1c1b330a8b72ba","slug":"badrinath-dham-yatra-unique-devotee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ यात्रा के लिए निकले इस शख्स की भक्ति देख भौचक्के रह जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ यात्रा के लिए निकले इस शख्स की भक्ति देख भौचक्के रह जाएंगे आप
विकास सनवाल, अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
badrinath dham devotee
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ यात्रा के लिए निकले मध्यप्रदेश के नाथूराम लेट-लेटकर शनिवार को हनुमान चट्टी पहुंचे। लोग इस तीर्थयात्री की बदरीनाथ में अटूट आस्था को देख हतप्रभ रह गए।
विज्ञापन
बीते दो फरवरी को नाथूराम वाहन से ऋषिकेश पहुंचे और त्रिवेणी घाट से बदरीनाथ की तीर्थयात्रा लेट-लेटकर शुरू की।
कई जगहों पर बदरीनाथ हाईवे ऑलवेदर रोड के कार्य से उबड़-खाबड़ बना हुआ है लेकिन इनका आस्था के सामने दुश्वारियां भी नतमस्तक हो गईं।
'कपाट खुलने के दिन लेट-लेटकर बदरीनाथ के दरबार तक जाऊंगा'
badrinath
- फोटो : badrinath
शनिवार को हनुमान चट्टी पहुंचे तीर्थयात्री नाथूराम ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अटूट श्रद्धा है। इच्छा थी कि कपाट खुलने के दिन लेट-लेटकर बदरीनाथ के दरबार तक जाऊंगा।
मेरी मनोकामना अब पूरी होने वाली है। हनुमान चट्टी से बदरीनाथ दस किलोमीटर दूर स्थित है। एक दिन में यह दूरी भी पार कर दूंगा। नाथूराम ने एक दिन में करीब तीन किलोमीटर की यात्रा की।
यात्रा के दौरान धरती को प्रणाम करता हुआ लेट जाता है और फिर खड़े होकर दो कदम चलने के बाद फिर लेट कर आस्था पथ पर आगे बढ़ रहा है। नाथूराम किसान है। उसका एक बेटा और पत्नी हैं, जो घर पर ही खेतीबाड़ी करते हैं।