फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath Dham gate Opening for char dham yatra 2020 process start

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुआ गाडू घड़ा

Mon, 27 Jan 2020 06:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 27 Jan 2020 06:25 PM IST
सार

  • वसंत पंचमी पर तय होगी बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

विज्ञापन
Badrinath Dham gate Opening for char dham yatra 2020 process start
गाडू घड़ा कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। कपाट खोलने की तिथि वसंत पंचमी पर नरेंद्र नगर स्थित टिहरी दरबार में तय होगी। परंपरा के अनुसार सोमवार को विधि-विधान के साथ गाडू घड़ा यात्रा नृसिंह मंदिर से नरेंद्रनगर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


सोमवार को गाडू घड़ा की पांडुकेश्वर के योगध्यान मंदिर में विशेष पूजा की गई और गाडू घड़ा नृसिंह मंदिर लाया गया। यहां पूजा-अर्चना के बाद गाडू घड़ा को नरेंद्रनगर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार इस कलश को डिमरी के लोग ले जाते हैं। नरेंद्रनगर पहुंचने पर वसंतपंचमी के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि निर्धारित की जाएगी। इस अवसर पर हेमचंद्र डिमरी, नरेश डिमरी, टीका प्रसाद डिमरी, अनुज डिमरी, मुकेश डिमरी डिमरी पंचायत से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके साथ ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उप मुख्य कार्याधिकारी सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल, अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, वेदपाठी रवि भट्ट, भूपेंद्र रावत, कृपाल सनवाल, कुलदीप भट्ट और संजय भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed