{"_id":"5a0d9fd34f1c1b74698bc13b","slug":"badrinath-dham-gate-closing-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम: आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 16 Nov 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में स्थित आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को भगवान बदरीनाथ को भोग लगाने के बाद विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान माणा और बामणी गांव के ग्रामीणों के साथ ही तीर्थयात्रियों ने भी आदि केदारेश्वर मंदिर में इस वर्ष की अंतिम पूजा में भाग लिया।
विज्ञापन
बदरीनाथ की धार्मिक परंपरा के अनुसार सुबह पांच बजे भगवान बदरीनाथ की महा अभिषेक पूजा शुरू हुई। इसके साथ ही आदि केदारेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना हुई। बदरीनाथ को भोग लगने के बाद दोपहर में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित बदरीनाथ के वेदपाठियों ने केदारेश्वर भगवान की अन्नकूट पूजा संपन्न की। इसके बाद अपराह्न दो बजे विधि विधान और पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
विज्ञापन