{"_id":"5b0e32484f1c1b9c6e8b54e5","slug":"badrinath-dham-devotee-record-in-may-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ धाम में एक माह में पहुंचे 4,28,098 तीर्थयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ धाम में एक माह में पहुंचे 4,28,098 तीर्थयात्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदरीनाथ
Updated Wed, 30 May 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
badrinath
बदरीनाथ धाम में इन दिनों तीर्थयात्रियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। मंगलवार को 21453 तीर्थयात्रियों ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका।
विज्ञापन
30 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे। इस एक माह में 428098 तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।
नई दिल्ली से बदरीनाथ पहुंचे तीर्थयात्री रमेश बांगड़ का कहना है कि बदरीनाथ धाम में श्री झालरिया पीठ डीडवाना की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आने का मौका मिला है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के दर्शन कर मेरा परिवार धन्य हो गया है। कोलकाता के विजय कुमार मजेजी का कहना है कि गत 27 मई को बदरीनाथ धाम पहुंचा। यहां आकर सुकून मिल रहा है। झालरिया पीठ के गुरुदेव के सानिध्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका भी मिला।
विज्ञापन