{"_id":"638bd75e72d0039299b0b5bc46b04065","slug":"badrinath-dham-closed-for-6-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीधाम से सज-धज कर निकली उद्धव की डोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीधाम से सज-धज कर निकली उद्धव की डोली
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ, जोशीमठ
Updated Sat, 06 Sep 2014 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में शनिवार को आयोजित हुए माता मूर्ति मेले का समापन हो गया है। इस दौरान छह घंटे तक बदरीनाथ धाम के कपाट बंद रहे।
विज्ञापन
भगवान उद्धव, घंटाकरण (क्षेत्रपाल) और माता मूर्ति का अद्भुत मिलन को देखने के लिए तीर्थयात्रियों के साथ ही धाम में स्थानीय श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
श्रद्धालुओं के साथ माणा गांव पहुंचे उद्धव
बदरीनाथ धाम में बाल भोग लगने के पश्चात सुबह 10 बजे बदरीश पंचायत से भगवान बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रूप में उद्धव की उत्सव डोली ने बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
इस दौरान बदरीनाथ से रावल ईश्वरन नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, बीकेटीसी के सीईओ बीडी सिंह, मंदिर अधिकारी भूपेंद्र मैठाणी, अजय सती और व्यापार संघ अध्यक्ष विनोद नवानी आदि ने उद्धवजी के साथ माणा गांव स्थित माता मूर्ति मंदिर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
रावल ने की माता मंदिर में पूजा
माता मूर्ति मंदिर में बदरीनाथ रावल ईश्वरन नंबूदरी ने पूजा-अर्चना संपन्न की। बदरीनाथ धाम में अपराह्न में लगने वाला भोग भी माता मूर्ति मंदिर में लगाया गया।
यहां देव डोलियों के अद्भुत मिलन के पश्चात अपराह्न तीन बजे उद्धव जी बदरीनाथ धाम में विराजमान हुए। मेले के दौरान आईटीबीपी और गढ़वाल स्काउट ने माणा गांव में भंडारे का आयोजन किया।