{"_id":"63832571b03576670516c0ef","slug":"badrinath-dham-12-saints-got-permission-to-reside-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badrinath: धाम में 12 साधु-संतों को मिली निवास की अनुमति, 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath: धाम में 12 साधु-संतों को मिली निवास की अनुमति, 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे कपाट
Sun, 27 Nov 2022 03:02 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 27 Nov 2022 03:02 PM IST
सार
जोशीमठ तहसील प्रशासन को 33 साधु-संतों ने धाम में तपस्या करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 12 साधु-संतों की मेडिकल व आवेदन की रिपोर्ट सही पाए जाने पर धाम में रहने की अनुमति दी गई है। धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे।
विज्ञापन
बदरीनाथ में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जोशीमठ तहसील प्रशासन ने अभी तक 12 साधु-संतों को शीतकाल में बदरीनाथ धाम में निवास करने की अनुमति दी है। इस दौरा साधु-संत धाम में तपस्या करते हैं। प्रशासन की अनुमति के बाद ही साधुओं को धाम में रहने की अनुमति दी जाती है।
विज्ञापन
इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। जोशीमठ तहसील प्रशासन को 33 साधु-संतों ने धाम में तपस्या करने के लिए आवेदन किया था। इनमें से 12 साधु-संतों की मेडिकल व आवेदन की रिपोर्ट सही पाए जाने पर धाम में रहने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...पलटवार: 'दाढ़ी रखने से कोई गुरु रविंद्रनाथ टैगोर नहीं बन जाता' सीएम धामी के बयान पर अब हरीश रावत ने दिया जवाब
विज्ञापन
जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि मेडिकल और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच के उपरांत अभी तक 12 साधु संतों को धाम में रहने की अनुमति दी गई है। अन्य आवदेनों की भी जांच की जा रही है।