{"_id":"5bc4db66bdec22693b022ec9","slug":"badrinath-and-kedarnath-dham-gate-close-date-decide-on-dussehra-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैयादूज पर बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, विजयादशमी पर घोषित होगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैयादूज पर बंद होंगे केदारनाथ के कपाट, विजयादशमी पर घोषित होगा समय
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 16 Oct 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज पर यानी नौ नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने का समय विजयादशमी के दिन तय किया जाएगा। वहीं ब्रदीनाथ धाम सहित द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयादशमी को घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि 19 अक्तूबर को बद्रीनाथ मंदिर परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल सहित वेदपाठियों और हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में शीतकाल के लिए धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
इसी दिन आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा में यात्रा व्यवस्थाओं के लिए मेहता और भंडारी थोक के हक-हकूकधारियों को पगड़ी (जिम्मेदारी) भेंट की जाएगी। इसी के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोली के जोशीमठ और पांडुकेश्वर आगमन का कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, केदारनाथ में श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि पंचकेदार शीतकालीन गद्दी स्थल में विधि-विधान और पंचांग गणना के आधार पर विजयदशमी के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का समय तय किया जाएगा। परंपरानुसार धाम के कपाट भैयादूज को बंद होते हैं। इसी घड़ी में द्वितीय केदार मद्महेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि भी घोषित की जाएगी। इस मौके पर धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।