फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badribath dham winter yatra start

बदरीनाथ की शीतकालीन यात्रा शुरू, बुकिंग काउंटर खुले

Mon, 01 Dec 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर, जोशीमठ Updated Mon, 01 Dec 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
badribath dham winter yatra start

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के तीन दिन बाद सोमवार से बदरी विशाल की शीतकालीन यात्रा भी शुरू हो गई है। हालांकि प्रशासन और बीकेटीसी की ओर से यात्रा का अभी औपचारिक शुभारंभ नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद से बदरीनाथ की शीतकालीन पूजाएं जोशीमठ और पांडुकेश्वर में शुरू हो गई हैं। जोशीमठ नृसिंह मंदिर में भगवान बदरी विशाल की शीतकालीन पूजाएं और पांडुकेश्वर योग ध्यान मंदिर में बदरीश पंचायत (बदरीनाथ गर्भ गृह) से पंचायत के भगवान कुबेर और उद्धव जी की पूजाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन


बुकिंग काउंटर खोल दिए गए
बीकेटीसी द्वारा पांडुकेश्वर और जोशीमठ मंदिरों में बदरीनाथ के अभिषेक, महाभिषेक की पूजाओं के लिए बुकिंग काउंटर खोल दिए गए हैं। बदरीनाथ शीतकालीन यात्रा के नोडल अधिकारी एमएस बिष्ट ने बताया कि बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदरीनाथ हाईवे के साथ ही शीतकालीन पूजा स्थलों पर तीर्थयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवा दी गई हैं। जोशीमठ और पांडुकेश्वर में अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि शीतकालीन यात्रा जल्द ही रफ्तार पकड़ लेगी।


इधर, बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि बदरीनाथ धाम की शीतकालीन यात्रा धाम के कपाट बंद होने के साथ ही शुरू हो गई है। समिति द्वारा जोशीमठ और पांडुकेश्वर में पूजा के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed