{"_id":"054566280f503973dce383b1e60bf034","slug":"badriath-highway-sunk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से 500 मीटर धंसा बदरीनाथ यात्रा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से 500 मीटर धंसा बदरीनाथ यात्रा मार्ग
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Tue, 15 Apr 2014 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों तक हुई बारिश से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बैनाकुली में करीब 500 मीटर तक धंस गया है। वहीं बीआरओ ने धंसाव वाले स्थानों पर पत्थर और मिट्टी का भरान भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पढ़ें, नेताजी नहीं कर पा रहे हेलिकॉप्टर से प्रचार
विज्ञापन
आपदा में हाईवे बहने पर नवंबर माह में बीआरओ ने लामबगड़ से बैनाकुली तक तीन किमी नई सड़क का निर्माण किया था, लेकिन बारिश के कारण अब मार्ग धंस गया है।
इसी मार्ग से होनी है यात्रा
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पांच मई से शुरू होगी। ऐसे में हाईवे की यह हालत शासन-प्रशासन को जरूर परेशान करने वाली है। लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में भी बार-बार चट्टान से मलबा आने के कारण हाईवे बंद हो रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें, तस्वीरों में देखिए, 'पाताल' में भारत का एक मतदान केंद्र
माणा गांव निवासी अनिल सिंह का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे बैनाकुली में बदरीनाथ यात्राकाल में वाहनों के रैले का भार नहीं उठा पाएगा। यहां पर निर्मित नई सड़क पर दो बैंड ऐसे हैं जो तीव्र मोड़ और खड़ी चढ़ाई वाले हैं और यात्रा के भारी वाहनों के लायक नहीं हैं।