फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badminton: Umang, Parshwa, Shivansh and Vishal won

बैडमिंटन : उमंग, पार्श्व, शिवांश और विशाल जीते

Fri, 26 Jul 2024 04:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Badminton: Umang, Parshwa, Shivansh and Vishal won
चार दिवसीय 22वीं उत्तराखंड स्टेट जूनियर और सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उमंग कौशिक, पार्श्व राज सिंह, शिवांश कोठारी और विशाल मेहर ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले परेड ग्राउंड के बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में आयोजित चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया।
विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा, खिलाड़ियों के बीच आकर उनमें हमेशा ऊर्जा का संचार होता है। बैडमिंटन में उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर स्तर पर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, इस वर्ष आयोजित हो रहे पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से अब तक का सबसे बड़ा दल प्रतिभाग करने जा रहा है। वहीं, मुख्य दौर के मुकाबलों में पहले दिन 56 से अधिक मैच खेले गए। पुरुष एकल वर्ग के पहले मैच में उमंग कौशिक ने महेश कंडवाल को कड़े संघर्ष में 17-21, 21-15 और 21-14 से हराया। दूसरे मैच में पार्श्व राज सिंह ने बिकेश कुमार को 21-17, 21-10, तीसरे मैच में शिवांश कोठारी ने शुभम ममगाईं को 21-10, 21-9 और चौथे मैच में विशाल मेहर ने अनिल बिष्ट को 21-7, 21-9 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन




इसके अलावा भावेश पांडे, ओम प्रकाश, करन सुयाल, देव बरगली, तुषार भंडारी, अमन साह, प्रशांत राणा, आयुष डिमरी, राजदेव तोमर, हर्षित सुयाल, अनिकेत, सिद्धार्थ घिल्डियाल, देवांश थपलियाल, पवन, आदित्य सिंह पुंडीर, आयुष्मान नागरी, निश्चल चंद, हार्दिक शर्मा, पार्थ, हिमांशु तिवारी और तरुण पंत ने भी अगले दौर में जगह बनाई। उधर, महिला एकल वर्ग में ज्योति बिष्ट, उन्नति बिष्ट, अग्रिमा डोभाल, नितिशा नेगी, अदिति चौधरी, सिद्धि रावत, जयंतिका रौतेला और अलीशा भंडारी ने पहले दौर की बाधा पार की।
विज्ञापन
विज्ञापन




Iअंडर-19 में इन्होंने मारी बाजी
I

बालिका अंडर-19 एकल वर्ग में कृतिका पांडे, अनुश्री शर्मा, नितिशा नेगी, अक्षिता मनराल, मेघा कोरंगा, अनिका जोशी, रिदा तनवीर, अश्मित चौहान, अग्रिमा डोभाल, आराध्या बिष्ट, सिद्धि रावत, बानी वासन, समृद्धि तिवारी, अरोमा चंद, लावण्या कार्की ने अगले दौर में प्रवेश किया। बालक अंडर-19 एकल वर्ग में पार्थ मुरारी, शुभम, हर्षित चंद, शिवांश कार्की, अंश नेगी, ऋषभ चौहान और देव ध्यानी ने भी अगले दौर में जगह बनाई। इस दौरान विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, डॉ. अलकनंदा अशोक, उज्ज्वल बहुगुणा, प्रवीण जुयाल, अनुज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed