{"_id":"570ff3a74f1c1b833c4a6e25","slug":"badminton-tournament-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीहू, रिविदा, अनुष्तिका और आन्या सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीहू, रिविदा, अनुष्तिका और आन्या सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृतीय भुवनेश्वरी देवी मेमोरियल जिला स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंडर-8 बालिका एकल वर्ग में पीहू नेगी, रिविदा, अनुष्तिका और आन्या बिष्ट ने रोमांचक मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को परेड ग्राउंड स्थित बैडमिंटन हाल में टूर्नामेंट के अंडर-8 बालिका एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पीहू नेगी ने विदिका बिष्ट को 15-8, 11-15, 15-6 शिकस्त दी। जबकि रिविदा ने वेधिका मल्ल को 15-7, 15-7 से हराया। अनुष्तिका ने श्रेया तिवारी को 15-10, 15-8 और आन्या बिष्ट ने अक्षिता को 15-10, 15-11 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
अंडर-11 बालक एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में ध्रुव नेगी ने हार्दिक आनंद को 15-6, 15-6, हेमंत ने सूर्याक्ष रावत को 15-8, 15-7, अंश नेगी ने अभय रावत को 15-8, 15-6 और कबीर ने ओमकरन को 15-12, 15-13 के अंतर से हराया।
विज्ञापन
अंडर-13 बालक एकल वर्ग में ओमकरन ने अर्जुन डंग को 15-6, 15-8, इशान भंडारी ने शौर्य बिष्ट को 15-11, 15-13, शशांक भट्ट ने देवांश थपलियाल को 15-8, 15-10 के अंतर से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। अंडर-13 बालिका एकल वर्ग के पहले दौर के में जयंतिका ने आन्या बिष्ट को 15-10, 15-11, श्रेया राणा ने रिद्धिमा को 15-8, 15-7, विदिका बिष्ट ने नंदिता शर्मा को 15-11, 15-12 से हराकर दूसरे चरण के लिए जगह बनाई है।
टूर्नामेंट के टेक्निकल चेयरमैन दीपक रावत ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक अंडर-13 व अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर दो बजे बाद अंडर-16 और अंडर-18 बालक एकल वर्ग के मुकाबले होंगे।