फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bad weather Warning in uttarakhand 

केदारनाथ में फिर गिरी बर्फ की फुहारें, आज राज्य में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Sat, 11 May 2019 01:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 11 May 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
Bad weather Warning in uttarakhand 
केदारनाथ में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार देर शाम को मौसम के करवट बदलने के बाद शनिवार की सुबह केदारनाथ में एक बार फिर हल्की बारिश के साथ बर्फ की फुहारें गिरीं। जिसके बाद धाम में काफी देर तक बर्फबारी हुई। इससे धाम में ठंड बढ़ गई है। दोपहर बाद बदरीनाथ और हेमकुंड के साथ ही चमोली जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश शुरू हो गई। यहां निचले क्षेत्रों में तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं श्रीनगर और घनसाली में धूल भरी आंधी चली।

विज्ञापन


शुक्रवार को देर शाम मैदान में धूलभरी आंधी के साथ ही कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार से बारिश, तेज रफ्तार आंधी और ओले गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मई को प्रदेश में अत्यधिक तेज आंधी चलने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 15 मई तक बादल छाये रहेंगे। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है। ओले गिरने के साथ ही 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। 14 मई को प्रदेश के कई इलाकों में 80 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं। इसके अलावा कई पर्वतीय इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बारिश और ओले गिरने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की कमी आ सकती है। 14 और 15 मई को तापमान में ज्यादा कमी देखी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में बर्फ के फाहे

पहाड़ में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट ली थी। केदारनाथ में शाम को हल्की बारिश के साथ बर्फ की फुहारें गिरी, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई थी। यमुनोत्री धाम में पंद्रह मिनट तक झमाझम बारिश हुई, जबकि गंगोत्री धाम में हल्की बूंदाबांदी और गंगोत्री हिमालय के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ की हल्की फाहे गिरीं।

उत्तरकाशी जिले में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम क्षेत्र में पारा 12 डिग्री सेल्सियस से कम होने के कारण यात्रियों ने गुनगुनी ठंड के साथ खुशगवार मौसम का लुत्फ लिया।

हालांकि यमुनोत्री धाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण तीर्थयात्रियों को बारिश के दौरान जाम व धक्कामुक्की का सामना करना पड़ा। जबकि पैदल मार्ग में घोड़े खच्चरों की लीद से बने कीचड़ ने भी परेशानी को बढ़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed