एक जनवरी से सरकारी अस्पतालों में इलाज होगा महंगा, पर्चे से लेकर जांचों तक के बढेंगे दाम
- मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले दून अस्पताल में फिलहाल रहेंगी पुरानी दरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अधीन आने वाले सरकारी अस्पतालों में नए साल से इलाज महंगा हो जाएगा। पंजीकरण से लेकर विभिन्न चिकित्सीय जांचों और वार्ड में भर्ती करने आदि का शुल्क दस फीसदी बढ़ना है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले दून अस्पताल में इनमें फिलहाल कोई इजाफा नहीं होगा। शहर के जिला अस्पताल (पंडित दीनदयाल उपाध्याय-कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल) की बात करें तो ओपीडी में जांच कराने के लिए रजिस्ट्रेशन का पर्चा 17 रुपये के बजाय अब 25 रुपये में बनेगा।
इसी तरह अल्ट्रासाउंड के लिए 518 और एक्स रे के लिए लगभग 200 रुपये देने होंगे। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक, हर साल की तरह इस बार भी एक जनवरी से अस्पताल में पर्चा बनाने से लेकर विभिन्न जांचों, वार्ड में भर्ती करने और इलाज आदि की दर फीसदी बढ़ जाएगी।
इसी तरह विभिन्न संयुक्त, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी रजिस्ट्रेशन से लेकर भर्ती कराने और अन्य विभिन्न जांचों का खर्च दस फीसदी बढ़ जाएगा। इससे दूर दराज से आने वाले मरीजों को खासी दिक्कत होगी।