फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bad news for guest teacher of uttarakhand.

उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को बड़ा झटका

Fri, 26 Feb 2016 01:21 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 26 Feb 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
bad news for guest teacher of uttarakhand.

उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को झटका लगा है। शासन ने उनके समस्त पदों को रिक्त माना है। इन शिक्षकों को नितांत अस्थायी तौर पर रखा गया था।

विज्ञापन


अब तबादलों और प्रमोशन से नियमित शिक्षकों के आते ही इन्हें संबंधित स्कूल से हटाया जाएगा। स्कूलों में नियमित शिक्षकों के न मिलने पर सरकार की ओर से गेस्ट टीचरों की व्यवस्था की गई। अस्थायी रूप से अधिकतम 89 दिनों के लिए इन्हें रखा गया लेकिन बाद में मुख्यमंत्री के निर्देश पर शासन की ओर से इन्हें न हटाए जाने के निर्देश हुए।
विज्ञापन


शासन के इस फैसले से नियमित शिक्षकों में नाराजगी थी। राजकीय शिक्षक संघ ने मामले को लेकर बोर्ड परीक्षाओं के बहिष्कार का एलान किया हुआ है। शिक्षक संघ का कहना है कि गेस्ट टीचरों के पद यदि रिक्त न माने गए तो नियमित शिक्षकों को स्कूल आवंटन में दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे फंसा पेच

गेस्ट टीचर अपने मामले को लेकर कोर्ट गए थे। कोर्ट ने शासन से मामले में उसका पक्ष मांगा तो शासन की ओर से इनकी नियुक्ति नितांत अस्थायी बताई गई।

गेस्ट टीचरों के समस्त पद रिक्त माने जाएंगे। नियमित शिक्षकों के प्रमोशन और तबादलों से आते ही इन्हें अन्य विद्यालयों में भेजा जाएगा।
- एस राजू, अपर मुख्य सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed