फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   back exam held in smjn college

30 छात्रों के लिए 1500 की 'छुट्टी'

Mon, 02 Dec 2013 05:21 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 02 Dec 2013 05:21 PM IST
विज्ञापन
back exam held in smjn college

हरिद्वार के एसएमजेएन पीजी कॉलेज में 30 परीक्षार्थियों के लिए 1500 छात्र-छात्राओं की एक सप्ताह के लिए छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन


पढ़ें, अगवा शुभम के साथ 21 को ही हो गई थी अनहोनी

27 नवंबर से श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की बैक पेपर परीक्षा कराई जा रही हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं की बीए और एमए के बैक पेपर की परीक्षाएं कराने से पहले तो विश्वविद्यालय ने मना कर दिया था।
विज्ञापन


27 से शुरु हुई परीक्षाएं

लेकिन, छात्रों के दबाव में विश्वविद्यालय को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा। 27 नवंबर से परीक्षाएं कराई जा रही हैं। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में 30 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, जॉन अब्राहम को देखा और कर दिया आविष्कार

परीक्षा के लिए यहां बीए, बीएससी और बीकॉम की रेगुलर पढ़ाई करने वाले 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं की एक सप्ताह से छुट्टी कर दी गई।

पहले ही प्रवेश प्रक्रिया महीनों देरी से होने के चलते पाठ्यक्रम पूरे होने पर नहीं हुए, वहीं एक सप्ताह तक कालेज में छुट्टी होने के चलते छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

कॉलेज खुलने के दौरान छात्र-छात्राओं के शोरगुल से परीक्षार्थियों को परेशानी होती है। जिसके चलते बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र-छात्राओं की छुट्टी की गई। आज परीक्षा निपट जाएंगी इसके बाद रेग्यूलर कक्षाएं चलेंगी।
- डा. एनके गर्ग, प्रभारी प्राचार्य एसएमजेएन पीजी कॉलेज

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed