फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bachpan Bachao Andolan team released child laborer from restaurant

रेस्टोरेंट से बाल मजदूर को कराया मुक्त , बचपन बचाओ आंदोलन और श्रम विभाग की टीम ने की छापेमारी

Sun, 29 Jul 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Jul 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Bachpan Bachao Andolan team released child laborer from restaurant
child labor - फोटो : Demo photo

चपन बचाओ आंदोलन संस्था और श्रम विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से बाल मजदूर को मुक्त कराया। 

विज्ञापन


रेस्टोरेंट मालिक बाल मजदूर से लंबे समय से काम करा रहा था। संस्थान के स्टेट कोर्डिनेटर की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बचपन बचाओ आंदोलन के स्टेट कोर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल मजदूरी की शिकायत मिल रही थी।

इसी क्रम में गांधी पार्क के सामने बफे रेस्टोरेंट पर पता चला कि वहां बालकों से मजदूरी कराई जा रही है। इसकी सूचना उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। 
विज्ञापन


यहां से एक बाल मजदूर को मुक्त करा परिजनों के सुपुर्द किया और पुलिस को शिकायत की गई। कोतवाली में बफे के मालिक निशांत शर्मा के खिलाफ बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पंकज कुमार ने बताया कि श्रम विभाग के साथ जल्द ही अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed