फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bachandyi is no more

राधाखंडी गायिका बचनदेई का निधन

Mon, 04 Nov 2013 09:55 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 04 Nov 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
bachandyi is no more

उत्तराख्ांड की प्रसिद्ध राधाखंडी गायिका बचनदेई का निधन सोमवार सुबह एमडीडीए कालोनी स्थित उनके निवास पर हुआ। उन्होंने सोमवार तड़के दो बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के खड़खड़ी घाट पर किया गया। तीन माह से फेफड़ों में संक्रमण की समस्या से जूझ रही बचनदेई का कुछ समय पहले दून अस्पताल में भी इलाज चला।

विज्ञापन


इससे पहले वह सीएमआई और सूर्या अस्पताल में भर्ती रही। आर्थिक स्थिति से जूझ रहे इस परिवार को सरकार से कोई सहायता नहीं मिली। मजबूरन बेटियों के गहने गिरवी रखवाकर पति शिवचरण ने बचनदेई का इलाज कराया। राधाखंडी नृत्य में गाए जाने वाले गीतों में बचनदेई को महारथ हासिल थी। वहीं शिवचरण सभी तरह के लोक वाद्य यंत्र बजाने में पारंगत हैं।
विज्ञापन


ये हैं राधाखंडी
पारंपरिक तरीके से गाए जाने वाले राधा-कृष्ण के परिणय (प्रेम) गीतों को राधाखंडी का नाम दिया गया। मूलरूप से यह लोक गायन की विधा है। यह गीत बेहद लंबे-लंबे सांस खींचकर गाए जाते हैं। इन्हें गाना आसान नहीं इनमें सांस फूल जाती है। स्थानीय कलाकारों की मानें तो उत्तराखंड में बचनदेई और शिवचरण ही ऐसे गायक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई-टिहरी में कार्यक्रम के मंच पर बचनदेई से मुलाकात हुई थी। वह बेहद सुंदर व्यक्तित्व की महिला थीं। वह जब भी मिलीं, उनसे कुछ ना कुछ सीखने को जरूर मिला। उनकी मजबूत गायकी ही उन्हें सबसे अलग करती थी। - प्रीतम भरतवाण, जागर गायक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed