{"_id":"58ab1aa64f1c1b0753b23519","slug":"baby-elephant-separated-from-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां से बिछड़ा बेबी एलिफेंट, वन विभाग कर रहा देखभाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां से बिछड़ा बेबी एलिफेंट, वन विभाग कर रहा देखभाल
ब्यूरो / अमर उजाला, डोईवाला
Updated Mon, 20 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
elephant
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला में लालतप्पड छिद्दरवाला के बीच 16 फरवरी को सड़क पार करते वक्त एक हाथी का शावक अपने झुंड से बिछड़ गया।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम शावक को सुरक्षित स्थान पर ले गई और लगातार चार दिन से उसे झुंड से मिलाने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक शावक की मां को नहीं ढूंढा जा सका है।
सोमवार को भी बड़कोट वन रेंज की पेट्रोलिंग टीम शिशु हाथी को लेकर जंगल में गई, लेकिन उसका झुंड नहीं मिला। शाम को टीम शिशु हाथी को लेकर गौलातप्पड वन विश्रामगृह छिद्दरवाला लौट आई।
विज्ञापन
यहीं पर विभाग के कर्मचारी उसकी देखरेख कर रहे हैं। शावक लगभग बीस दिन का है। इस कारण वह चिंघाड़ भी नहीं पा रहा है। पेट्रोलिंग टीम बड़कोट रेंज के अलावा दूसरे वन क्षेत्रों में भी शावक के परिवार की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बड़कोट रेंजर राजेंद्र पाल सिंह नेगी ने बताया कि विभागीय पेट्रोलिंग टीम शावक को झुंड तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रही है। शिशु हाथी को पर्याप्त आहार दिया जा रहा है। यदि जल्द झुंड नहीं मिला तो चीला आदि क्षेत्र में भी उसे भेजा जाएगा।